Indian Railway Confirm Train Ticket: भारत में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले (Mahakumbh) को दुनिया का सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक समागम का खिताब मिला हुआ है। करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से उत्तर-प्रदेश के प्रयागराज पहुंच रहे हैं। महाकुंभ 2025 में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। लगभग 45 दिनों तक चलने वाले इस मेले में लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और रहस्यमयी सरस्वती के पवित्र संगम पर स्नान करने के लिए आते हैं। प्रयागराज में महाकुंभ मेला अब अपने पूरे शबाब पर है। ऐसे में इन दिनों ट्रेनों में बंपर भीड़ चल रही है। कंफर्म ट्रेन टिकट के लिए मारामारी चल रही है। हालांकि, आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताएंगे जिनको फॉलो करके आप भी भारतीय रेल से रिजर्वेशन कराकर यात्रा कर सकते हैं-