
आर्थिक वृद्धि दर 7 फीसदी के पार
GDP Growth Rate: भारत सरकार ने बुधवार को चौथी तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़ें जारी कर दिए हैं। देश की अर्थव्यवस्था ने प्रतिकूल वैश्विक हालातों के बाद भी पिछले वित्त वर्ष में शानदार प्रदर्शन किया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चौथी तिमाही में देश की जीडीपी 6.1 प्रतिशत रही है। वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी रही। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने आज जीडीपी के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था ने मार्च तिमाही के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। जीडीपी की ग्रोथ रेट इससे पहले दिसंबर तिमाही के दौरान 4.5 फीसदी की रही थी। आने वाले महीनों में आर्थिक वृद्धि की रफ्तार और तेज होने की संभावना है।
इकोनॉमी हुई बम-बम
बुधवार को जारी किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में देश की आर्थिक वृद्धि दर (जीडीपी ग्रोथ रेट) 7.2 प्रतिशत रही है। बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 9.1 प्रतिशता दर्ज की गई थी। इसी के साथ सरकार ने राजकोषीय घाटा के आंकड़े भी जारी किए हैं। सरकार का राजकोषीय घाटा कम हुआ है।
तिमाही दर में इतनी हुई बढ़ोतरी
वित्त वर्ष 2022-23 में इकोनॉमिक ग्रोथ के आंकड़ों को तिमाही पर नजर डाले तो अप्रैल-जून तिमाही में इंडिया की इकोनॉमी ने 13.1 प्रतिशत की दर से ग्रोथ दर्ज की। वहीं, जुलाई-सितंबर में ग्रोथ रेट 6.2 प्रतिशत और अक्टूबर-दिसंबर में 4.5 प्रतिशत दर्ज की गई।
जानिए प्रति व्यक्ति जीडीपी
मार्च तिमाही में तमाम सभी सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया। कृषि क्षेत्र की बात करें तो इसमें 5.5 फीसदी की दर से वृद्धि हुई है। वहीं, विनिर्माण क्षेत्र में 4.5 फीसदी रही है। इस दौरान निर्माण क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के साथ 10.4 फीसदी दर की वृद्धि दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,96,983 रुपये रही।
यह भी पढ़ें- फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में GDP 7% की दर से बढ़ने का था अनुमान, जानिए बजट के पहले का ये अनुमान क्यों होता है खास
Updated on:
31 May 2023 06:29 pm
Published on:
31 May 2023 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
