3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कियों के बाल बहुत परेशान करते हैं, लड़कों ने प्रिंसिपल को पत्र लिखकर कर डाली ये मांग

दिल्ली के एक स्कूल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसमें लड़कों ने शिकायत की है कि आगे बैठीं लड़कियों के लंबे बाल उन्हें बहुत परेशान कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

देश की राजधानी दिल्ली के एक स्कूल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसमें लड़कों ने शिकायत की है कि आगे बैठीं लड़कियों के लंबे बाल उन्हें बहुत परेशान कर रहे हैं। लड़कों ने इस समस्या के समाधान के लिए प्रिंसिपल को पत्र लिखकर एक अनोखी मांग रखी है। इस शिकायत ने स्कूल में चर्चा का विषय बना दिया है और सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस मजाकिया एप्लीकेशन ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा और लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया।

उनके बाल बहुत परेशान करते हैं

इस मजेदार एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुकी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लैटर की तस्वीर ऑनलाइन साझा करते हुए लिखा कि मेरा छोटा भाई और उसकी क्लास के लड़के एक अलग लाइन में बैठना चाहते हैं। प्रिंसीपल के लिए लिखे गए इस आवेदन में लिखा है कि हम सभी लड़के आपसे अनुरोध करते हैं कि आप लड़कियों को एक अलग लाइन दे दें क्योंकि वे लाइनों की पहली दो सीटों पर कब्जा कर लेती हैं। इसमें कहा गया कि जो लड़के, लड़कियों के पीछे बैठते हैं उन्हें लड़कियों के लंबे बाल परेशान करते हैं, बाल बार-बार उनकी डेस्क तक आते हैं। इस एप्लीकेशन पर उस दिन क्लास में मौजूद लड़कों के साइन भी हैं।

प्रिंसीपल के सामने रखी अजीब सी डिमांड

इस एप्लीकेशन में क्लास के सभी लड़कों के साइन भी हैं, जो उस दिन क्लास में मौजूद थे। प्रिंसीपल को लिखे आवेदन में कहा गया है कि हम सभी लड़के आपसे अनुरोध करते हैं कि आप लड़कियों को एक अलग लाइन दे दें। इस मजेदार और मासूमियत भरी शिकायत ने लोगों का खूब मनोरंजन किया और यह एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट

छात्रों की इस अनोखी शिकायत को देखकर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने इसे स्कूल के दिनों की मासूमियत का उदाहरण बताया, तो कुछ ने इसे एक हल्के-फुल्के मुद्दे के रूप में लिया। सोशल मीडिया पर इस एप्लीकेशन की खूब चर्चा हो रही है, और लोग इसे हंसी-मजाक के साथ साझा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Wedding Card: शख्स ने छपवाया ऐसा शादी का कार्ड, हंसते हंसते हो जाएंगे लोटपोट, Video हो रहा जबरदस्त वायरल

यह भी पढ़ें- Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस योजना में करें निवेश, हर महीने होगी 20,500 की कमाई, यहां जानिए पूरा कैलकुलेशन

यह भी पढ़ें- Satta Bazar: जम्मू कश्मीर की राजनीतिक चाल, BJP काटेगी बवाल या फिर NC और Congress का होगा इकबाल, जानिए PDP को मिलेगी कितनी सीट?

Story Loader