16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GitHub मामला: मुस्लिम महिलाओं की नीलामी ऐप बनाने वाले आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर

दिल्ली पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ एक ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड करने के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इस मामले में इंदौर के एक 25 वर्षीय व्यक्ति और असम में एक 21 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर महिलाओं को बदनाम करने, परेशान करने और समुदायों के बीच तनाव पैदा करने का आरोप है।

2 min read
Google source verification
GitHub cases

GitHub cases

GitHub Cases : आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ एक ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड करने के आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने चार्जशीट दायर की है। इस मामले में दो महीने पहले इंदौर के एक 25 वर्षीय व्यक्ति और असम में एक 21 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों पर महिलाओं को बदनाम करने उन्हें परेशान करने और समुदायों के बीच तनाव पैदा करने का आरोप लगाया।

सैकड़ों महिलाओं तस्वीर की थी अपलोड
पहला ऐप पिछले साल जुलाई में GitHub बनाया गया था। सॉफ्टवेयर फर्म के खिलाफ कई मुस्लिम महिलाओं ने दिल्ली और नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद इसे हटा दिया गया था। इसी तरह का एक ऐप पिछले साल दिसंबर में फिर से बनाया गया था। इसमें 100 से अधिक महिलाओं की तस्वीरें थीं, जिन्हें क्रिएटर्स ने नीलामी की थी। दूसरा ऐप भी GitHub द्वारा तैयार किया गया था।

पहले मामले में 700 पन्नों की चार्जशीट
द इंडियन एक्सप्रेस को सूत्रों ने बताया कि 25 वर्षीय ओंकारेश्वर ठाकुर के खिलाफ पहले मामले में 700 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है। जिसे 9 जनवरी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। वह एक फ्रीलांसर हैं जिन्होंने आईटी कंपनियों के साथ काम किया और एक वेब-डेवलपिंग कंपनी चलाई। चार्जशीट में उन्हें मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें - मुस्लिम महिलाओं का अपमान! Bulli bai के कारण दिल्ली से मुंबई तक हंगामा


कई धाराओं में केस दर्ज
हालांकि उसने अपने लैपटॉप और अन्य उपकरणों से सभी डेटा को मिटा दिया। उसने पूछताछ में बताया कि पहले ऐप के लिए कोड लिखा था। उन्होंने कुछ अन्य सदस्यों की मदद से ऐप बनाया था। चार्जशीट आईपीसी की धारा 153 ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 153 बी (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप) और 354 ए (यौन उत्पीड़न) और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत दायर की गई है।

नीरज बिश्नोई मुख्य साजिशकर्ता
दूसरे मामले में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र नीरज बिश्नोई और उसके कथित सहयोगियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। इनमें से कुछ को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिश्नोई को इस साल 6 जनवरी को असम के जोरहाट स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। डीसीपी (साइबर सेल) केपीएस मल्होत्रा ने पहले मीडिया को बताया था कि बिश्नोई इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता थे। उन्होंने अपने एक ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को ऑनलाइन चुनौती भी दी थी।