
Gold Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में आज (28 अगस्त, 2024) सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। लगातार दूसरे दिन दोनों कीमती धातु सस्ती हुई है। विदेशी बाजारों के बाद लोकल बाजारों में भी सोना और चांदी के दाम में गिरावट आई है। हालांकि सोने के कीमत अभी भी 72 हजार रुपए के ऊपर बने हुए हैं। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत भी नीचे आई है। सिल्वर में 300 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।
देश वायदा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने में आज सुबह करीब 83 रुपए की गिरावट देखी गई। इसके साथ ही गोल्ड 72,039 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कारोबारी सत्र के दौरान सोना 71,980 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी पहुंचा था। एक दिन सोना के दाम 72,122 रुपए दर्ज किए गए थे। जानकारों के अनुसार, आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है।
सोने के साथ-साथ चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के अनुसार बुधवार सुबह चांदी की कीमत में 309 रुपए की गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही एक किलो चांदी 85,349 रुपए पर कारोबार कर रही है। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी के दाम 85,301 रुपए के साथ लोअर लेवल पर दर्ज किए गए। एक दिन पहले जब बाजार बंद हुआ था तो चांदी 85,658 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
Published on:
28 Aug 2024 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
