27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price: सोना ऑल टाइम हाई पर, चांदी भी हुई महंगी, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इस हफ्ते सोना 1,167 रुपए महंगा हो चुका है। चांदी की कीमत (Silver Rate) में भी आज बड़ी बढ़त देखने को मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 26 Sep 2024, 11:16 AM IST

sona chandi ka bhav

gold silver price today

Gold Silver Price Hike: सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव (24 Carrot Gold Rate) 496 रुपए बढक़र 75,260 रुपए हो गया। इस हफ्ते सोना 1,167 रुपए महंगा हो चुका है। मंगलवार को इसकी कीमत (Gold Rate) 74,764 रुपए प्रति दस ग्राम थी। चांदी की कीमत (Silver Rate) में भी आज बड़ी बढ़त देखने को मिली। ये 2,328 रुपए महंगी होकर 90,730 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 88,402 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

मेंकिंग चार्ज और Tax का दाम अलग से

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। IBJA की ओर से जारी की गई कीमतें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है। गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।

मिस्ड कॉल से चैक करें सोना-चांदी के भाव

सोना-चांदी के भाव आप घर बैठे मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में आपको SMS के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें: Paracetamol सहित 53 दवाएं क्वालिटी चेक में फेल, शुगर-ब्लड प्रेशर के अलावा कुछ एंटीबायोटिक्स भी शामिल

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग