27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CDSCO: Paracetamol सहित 53 दवाएं क्वालिटी चेक में फेल, शुगर-ब्लड प्रेशर के अलावा कुछ एंटीबायोटिक्स भी शामिल

CDSCO Report on Medicine: केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में एक चौकाने वाला खुलासा किया है। पैरासिटामोल (Paracetamol) , कैल्शियम (Calcium), विटामिन डी (Vitamin D), शुगर (Sugar) और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) सहित कई ऐसी दवाइयों को लेकर ये खुलासा किया जो इलाज के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 26 Sep 2024, 12:52 PM IST

CDSCO report

CDSCO report 2024

CDSCO Report on Medicine: केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में एक चौकाने वाला खुलासा किया है। पैरासिटामोल (Paracetamol) , कैल्शियम (Calcium), विटामिन डी (Vitamin D), शुगर (Sugar) और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) सहित कई ऐसी दवाइयों को लेकर ये खुलासा किया जो इलाज के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होती है। इन दवाइयों में कई ऐसी दवाएं शामिल हैं, जो आमतौर लोग इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, ये दवाएं क्वालिटी चेक में फेल (Quality Check Failed) हो गई हैं। बता दें कि ये दवाएं हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड (HAL), हेटेरो ड्रग्स, कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड और अल्केम लेबोरेट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों द्वारा बनाई जाती हैं।

CDSCO ने जारी की लिस्ट

CDSCO ने फर्जी, मिलावटी और गलत ब्रांडिंग वाली दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, टीकों और सौंदर्य प्रसाधनों की लिस्ट जारी की है। इसमें एमाइलेज, प्रोटीएज, ग्लूकोएमाइलेज, पेक्टिनेज, अल्फा गैलेक्टोसिडेज, लैक्टेज, बीटा-ग्लूकोनेज, सेल्युलेस, लाइपेज, ब्रोमेलैन, जाइलेनस, हेमिकेल्यूलेस, माल्ट डायस्टेज, इनवर्टेज और पापेन के इस्तेमाल से इंसानों को खतरा होने की आशंका है। बैन की गई दवाओं की लिस्ट में पल्मोसिल (सिल्डेनाफिल इंजेक्शन), पैंटोसिड (पैंटोप्राजोल टैबलेट आईपी), उर्सोकोल 300 (अर्सोडियोक्सीकोलिक एसिड गोलियां भारतीय फार्माकोपिया) शामिल हैं। उर्सोकोल 300 दवाई सन फार्मा कंपनी की है। इसके अलावा टेल्मा एच (टेल्मिसार्टन 40 मिलीग्राम और हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड 12.5 मिलीग्राम टैबलेट आईपी), डेफ्लाजाकोर्ट टैबलेट (डेफकोर्ट 6 टैबलेट) भी टेस्ट में फेल हो गई।

राजस्थान में CM फ्री दवा योजना की 10 दवाइयों के सैंपल भी फेल

राजस्थान में मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना मई 2024 के तहत सप्लाई होने वाली 10 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए हैं। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (RMSC) ने 8 कंपनियों की 10 दवाइयों की सप्लाई पर रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें: इस राज्य में 5 अक्टूबर को स्पेशल छुट्टी का ऐलान, जानें वजह