
CM Announced Special Holiday on 5 October 2024
Special Holiday: पंजाब सरकार ने पड़ोसी राज्य में हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) सरकार ने हरियाणा में मतदाता के रूप में पंजीकृत अपने कर्मचारियों को पांच अक्टूबर (5 October Holiday) के दिन छुट्टी देने ऐलान किया है। खास बात ये है कि यह अवकाश कर्मचारी की छुट्टियों में से नहीं काटा जाएगा। बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को की जाएगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक आदेश में कहा गया है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब सरकार (Punjab Government) ने 5 अक्टूबर को अवकाश रखा है। कोई अधिकारी या कर्मचारी हरियाणा विधानसभा की वोटर लिस्ट में वोटर है और पंजाब राज्य के सरकारी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों, बोर्डों और निगमों में कार्यरत है तो वह अपना वोटर आईडी कार्ड (Voter ID) दिखाकर अथॉरिटी से पांच अक्टूबर को स्पेशल छुट्टी ले सकता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि पंजाब में शांति, प्रगति और समृद्धि से जलने वाले लोग राज्य के विकास को पटरी से उतारने के लिए उनके खिलाफ अफवाह फैला रहे हैं। पड़ोसी राज्य होने के नाते पंजाब के सीएम और AAP के नेता भगवंत मान हरियाणा में चुनाव प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।
Updated on:
25 Sep 2024, 12:12 PM IST
Published on:
25 Sep 2024, 9:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.