
Gold Silver Price
Gold Silver Price : त्योहारी सीजन के बीच सोने और चांदी के कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस सप्ताह के आखिरी कारोबार दिन (शुक्रवार) को भी दोनों धातुओं में उछाल आया। शुक्रवार सुबह सोने (22 कैरेट) की कीमत 54,038 रुपए प्रति 10 ग्राम था तो वहीं शाम को ये 54,303 रुपए पर बंद हुआ। वहीं 24 कैरेट वाला सोना बाजार खुलने के बाद 58,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर था जो शाम को 59,240 रुपए बंद हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि दिपावली तक सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जाएगी।
दिल्ली में सोने-चांदी के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट वाला सोना बढ़कर 54,111 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वही, 24 कैरेट वाला गोल्ड 59,030 रुपए प्रति दस ग्राम में बिक रहा है। चांदी की बात करे तो दिल्ली में एक किलो चांदी 71,860 रुपए में मिल रही है।
मुंबई में सोने-चांदी के दाम
मुंबई में सोना (22 कैरेट) 54,212 रुपए प्रति दस ग्राम में बिक रहा है। 24 कैरेट वाले गोल्ड 59,140 रुपए प्रति 10 ग्राम बोल रहा है। मुंबई में एक किलो चांदी की कीमत 71,980 रुपए है।
कोलकाता में सोने-चांदी के दाम
कोलकाता में 22 कैरेट सोना 54,138 रुपए में तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 59,060 रुपए प्रति दस ग्राम में बिक रहा है। वहीं एक किलो चांदी 71,880 रुपए प्रति किग्रा बिक रहा है।
यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दाम में तेजी, 94 डॉलर के करीब हुई कीमत, जानिए पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
चेन्नई में सोने-चांदी के दाम
चेन्नई में 22 कैरेट सोना 54,368 रुपए प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 24 कैरेट वाला गोल्ड 59,310 रुपए में बिक रहा है। वहीं, चांदी का भाव 72,190 रुपए प्रति किग्रा है।
दिवाली तक होंगे ये रेट
केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया ने संभावना जताई कि दिवाली तक सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलेगा। अजय केडिया के मुताबिक दिवाली तक सोने के भाव 58,000 से 60,000 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच सकता है। वहीं, चांदी 69,000 से 73,500 रुपए प्रति किलो के बीच रह सकती है।
यह भी पढ़ें- PM मोदी लोकप्रियता के मामले में फिर टॉप पर, जो बाइडन सहित इन दिग्गज नेताओं को पछाड़ा
ऑल टाइम हाई से सोना 2032 रुपए सस्ता
आपको बता दें कि 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई 61,739 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी इस दिन 77,280 रुपए प्रति किलो पर थी। अपने ऑल टाइम हाई से सोना 2032 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। वहीं, चांदी करीब 6,500 रुपये किलो सस्ती मिल रही है।
Published on:
16 Sept 2023 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
