29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price Today: चांदी हुई सस्ती, जानिए आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। गुरुवार को मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में स्थिर रहे। जबकि चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

2 min read
Google source verification
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। गुरुवार को मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में स्थिर रहे। जबकि चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को सोने की दैनिक कीमत में कोई बदलाव नही हुआ है। वहीं, प्रति किलो चांदी के भाव में आज 300 रुपए की गिरावट आई है। आज चांदी प्रति किलो 78,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल (बुधवार) शाम तक चांदी 78,300 रुपए की दर से बेची गई थी।

22 कैरेट और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत
अहमदाबाद में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,270 रुपए
बेंगलुरु में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,230 रुपए
हैदराबाद में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,230 रुपए
कोलकाता में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,230 रुपए
मुंबई में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,230 रुपए
चेन्नई में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,500 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,550 रुपए
दिल्ली में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,230 रुपए
मुंबई में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,350 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,370 रुपए


हालांकि, ऊपर उल्लिखित सोने की दरें केवल सांकेतिक हैं। इनमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दैनिक लागत के लिए, किसी को अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करना चाहिए।

चांदी की कीमत
इस बीच, चांदी गुरुवार को सस्ती हुई है, इसकी कीमत कल से 0.30 रुपए प्रति ग्राम कम हो गई है। प्रति किलो चांदी के भाव में आज 300 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। आज चांदी प्रति किलो 78,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल (बुधवार) शाम तक चांदी 78,300 रुपए की दर से बेची गई थी।


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।