22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहर से गुंडे लाए गए, हमला पहले से प्लान था- CJP ने हमले को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

CJP Attack: सीजेपी एक्टिविस्ट आशुतोष रांका ने राजस्थान में टीम पर हमले को सुनियोजित बताया। उन्होंने कहा हम डरने वाले लोगों में से नहीं हैं। हम स्कूल को ठीक कराने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हम उसी पक्के इरादे के साथ यह लड़ाई जारी रखेंगे।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Saurabh Mall

Aug 22, 2026

Rajasthan CJP Attack

सीजेपी की टीम पर हमले का मामला (सोर्स: ANI)

Rajasthan CJP Attack: राजस्थान के जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा में सीजेपी की टीम पर हमले के बाद मामला गरमा गया है। CJP एक्टिविस्ट आशुतोष रांका ने इस हमले को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि हमला अचानक नहीं हुआ, बल्कि इसकी पहले से तैयारी की गई थी। हमले में शामिल कुछ लोग घटना से एक रात पहले बगरू विधायक कैलाश वर्मा के साथ देखे गए थे।

हमला पहले से प्लान था: रांका

आशुतोष रांका ने कहा कि उनकी टीम सरकारी स्कूलों की स्थिति देखने पहुंची थी। इसी दौरान वहां विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। हमले के लिए बाहर से लोगों को लाया गया था। अब इन लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। यही लोग हमले से कुछ घंटे पहले स्थानीय विधायक कैलाश वर्मा के साथ देखे गए थे। यह सोच-समझकर हमला किया गया था।

पुलिस पर भी उठाए सवाल

रांका ने राजस्थान पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस को कई बार फोन किया गया, लेकिन मौके पर मदद नहीं मिली। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। रांका ने कहा कि उनकी लीगल टीम मौके पर मौजूद थी और शिकायत भी दर्ज कराई गई।

वहीं जयपुर पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर FIR दर्ज किए जाने की बात कही है। रांका ने कहा कि घटना से जुड़े वीडियो सार्वजनिक किए जा चुके हैं। उन्होंने दूसरे पक्ष से भी अपने पास मौजूद वीडियो सामने लाने की अपील की है।

स्कूलों के मुद्दे पर जारी रहेगी लड़ाई

आशुतोष रांका ने साफ कहा कि हमले के बावजूद उनकी टीम पीछे नहीं हटेगी। उनका मुख्य मुद्दा राजस्थान के सरकारी स्कूल हैं। रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्कूलों की स्थिति सुधारने में नाकाम रही है।

ग्रामीणों का मामले पर क्या है कहना?

ग्रामीणों का कहना है कि सीजेपी के लोगों ने पुरे गांव का माहौल बिगाड़ दिया है। हम सब के बच्चे डरे हुए हैं। वह बाहर खेलने भी नहीं जा रहे। वो स्कूल नहीं जा रहे है। क्योंकि सीजेपी वाले भारी मात्रा में हथियार लेकर आए थे। 200-250 गाड़ियों के साथ।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग

Youth Protest