
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- AI)
एक लड़की ने शादी से पहले ही रिश्ता तोड़ दिया। वजह काफी चौंकाने वाली थी। दरअसल, वह शादी के बाद ससुराल में अपनी सास (दूल्हे की मां) के साथ नहीं रहना चाहती थी। यह बात फैलते ही लोग सोशल मीडिया पर दो खेमों में बंट गए। एक्स पर इसको लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।
एक्स यूजर @miacluv ने सोशल मीडिया अपनी कहानी शेयर की। लड़की ने लिखा कि रिश्ता तय होने के बाद उसके होने वाले पति ने साफ कहा कि शादी के बाद उसकी बूढ़ी मां उनके साथ रहेगी।
लड़के ने लड़की से साफ कहा- मां बूढ़ी हैं। मैं क्या करूं? उन्हें मुझे अपने साथ रखना हो होगा। इस पर लड़की ने जवाब दिया कि मां की देखभाल करने में उसे कोई आपत्ति नहीं। लेकिन समस्या यह है कि वह खुद इस जिम्मेदारी में शामिल नहीं होना चाहती।
लड़की ने साफ कहा- तुम (दूल्हे को) उनकी देखभाल करो। लेकिन मुझे उस फैसले की जिम्मेदारी मत दो जो मैंने नहीं लिया। इसके बाद लड़की ने कड़े शब्दों में लड़की को स्वार्थी कह दिया।
इतना सुनने के बाद लड़की ने बहस शुरू कर दी। लड़की ने जवाब दिया कि शादी का मतलब यह नहीं कि बिना सहमति के सारी जिम्मेदारियां अपने सिर पर ले लो। उसने एक्स पर लिखा- हर अच्छा बेटा सही पति नहीं होता।
इस पोस्ट के बाद टिप्पणियां तेज हो गईं। कुछ यूजर्स ने महिला का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अपनी जगह और सीमा तय करना गलत नहीं। शादी से पहले सारी बातें साफ होनी चाहिए।
दूसरी तरफ कई लोगों ने महिला पर हमला बोला। एक यूजर ने लिखा- तुमने खराब पति को नहीं ठुकराया। तुमने ऐसे आदमी को ठुकराया जो अपनी मां को छोड़ने को तैयार नहीं था।
एक और कमेंट था कि अगर शादी में कोई जिम्मेदारी नहीं लेनी तो प्री-नप्चर भी कर लो। यह दिखाता है कि शादी का मतलब समझ नहीं आया। कुछ टिप्पणियां और तीखी थीं।
एक व्यक्ति ने कहा कि वह आदमी भाग्यशाली है क्योंकि वह गलत रिश्ते से बच गया। एक और यूजर ने बीच का रास्ता निकाला। उसने लिखा कि अपनी जगह चाहिए तो ठीक है, लेकिन बूढ़ी मां को सिर्फ ‘जिम्मेदारी’ कहना सही नहीं लगता।
Updated on:
22 Aug 2026 03:46 pm
Published on:
22 Aug 2026 03:46 pm
