25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या पर भड़के चिराग पासवान, तेजस्वी ने भी खोला मोर्चा, जानिए रविशंकर ने क्या कहा

Gopal Khemka Murder Case: पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या पर अब सियासी घमासान शुरू हो गया है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित कई राजनीति पार्टियों ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Jul 2025, 6:06 PM IST

चिराग पासवान और तेजस्वी यादव (Photo- ANI)

Gopal Khemka Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या को लेकर अब राजनीति घमासान शुरू हो गया है। इस हत्याकांड को लेकर विपक्ष दल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर हमला बोल रहे है। इस घटना से राष्ट्रीय जनता दल के नेता और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोलने का एक और मौका मिल गया है। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर अब राजनीति पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार को घेर रही है। पुलिस को शक है कि व्यापारी के हत्या की साजिश बेऊर जेल में रची गई थी। शनिवार को पटना की पुलिस की कई टीम जेल में छापेमारी कर रही है। माना जा रहा है कि यहां से कोई सुराग मिल सकता है।

हर महीने हो रही है सैकड़ों व्यापारियों की हत्या : तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस घटना को लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि थाना से चंद कदम दूर पटना में बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या! हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है, लेकिन ‘जंगलराज’ नहीं कह सकते? क्योंकि इसे ही शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन कहते है।

खेमका की हत्या पर भड़के चिराग पासवान

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या को लेकर कहा कि यह सरकार के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। ऐसी घटनाएं गांव में हो रही हों या शहर में, ऐसे मामलों में सरकार को गंभीर होना चाहिए। अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सुशासन का राज रहा है, ऐसे में हमें यह भी देखना होगा कि हाल के दिनों में असामाजिक तत्वों को कैसे बल मिल गया कि एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं। यह चिंता का विषय है, इसे हल्के में नहीं जाने दिया जा सकता।

मैं इस घटना से दुख हूं : रविशंकर प्रसाद

व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से एसएसपी और जिलाधिकारी से बात की है, साथ ही उपमुख्यमंत्री से भी बात की है। एसआईटी के गठन की घोषणा हो चुकी है। मैं इस घटना से दुखी हूं, यह मेरा क्षेत्र है, और वह इस क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक और अच्छे व्यवसायी थे। मैंने प्रशासन और पुलिस को सख्त लहजे में कहा है। चूंकि एसआईटी का गठन हो चुका है, इसलिए कार्रवाई तेजी से होनी चाहिए। आरोपियों को पकड़ा जाना चाहिए और उन्हें बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाना चाहिए। अगर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई लापरवाही हुई है, तो उसकी जांच होनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए।

नीतिश कुमार और BJP का गठबंधन में हत्या और बलात्कार जैसे अपराध बढ़े : कांग्रेस

कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला है। पार्टी के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट में लिखा, कल बिहार में एक प्रतिष्ठित व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या कर दी गई। कुछ साल पहले उनके बेटे की हत्या कर दी गई थी। यह बेहद चिंता का विषय है। बिहार के लगभग जिलों में रोज हत्याएं हो रही हैं, लेकिन सरकार को इससे फर्क नहीं पड़ रहा है। सरकार ने बिहार की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। बिहार में जब भी नीतिश कुमार और BJP का गठबंधन होता है, तब प्रदेश में हत्या, बलात्कार जैसे अपराध बढ़ जाते हैं।