
लालू प्रसाद यादव ने बिहार चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। (फोटो सोर्स : IANS)
Bihar Assembly Elections 2025: लालू प्रसाद आज एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वे पार्टी की 13वीं बार कमान संभाल रहे हैं। पटना के बाबू सभागार में शनिवार को इसकी औपचारिक रूप से घोषणा की गई। लालू प्रसाद के पास अब 2028 तक आरजेडी की कमान रहेगी। लालू प्रसाद 23 जून को अध्यक्ष पद के लिए पटना स्थित पार्टी कार्यालय में अपना नामांकन किया था। उनके खिलाफ किसी नेता ने नामांकन नहीं किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लालू यादव और राबड़ी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आए पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
1997 में लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री थे। इसके साथ ही वे जनता दल के अध्यक्ष थे। CBI ने अपनी जांच के बाद लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाला में चार्जशीट तैयार कर ली। इस बात के सामने आने पर पार्टी ने लालू प्रसाद को अध्यक्ष और सीएम की कुर्सी दोनों छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगी। राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी लालू प्रसाद ने मौके की नजाकत को समझा और आनन-फानन में अपने विश्वासपात्रों की बैठक बुलाई।
इस बैठक में लालू प्रसाद का समर्थन करने वाले 17 लोकसभा सदस्य और 8 राज्यसभा सदस्य शामिल हुए। लालू प्रसाद ने अपने विश्वासपात्रों के साथ बात करने के बाद जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और अपनी नई पार्टी आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) का गठन किया। लालू प्रसाद आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इसके बाद से अभी तक पार्टी की कमान लालू प्रसाद के पास ही है।
| साल | दावेदारी | जीत |
| 2000 | 293 | 124 |
| फरवरी 2005 | 215 | 75 |
| अक्तूबर 2005 | 175 | 54 |
| 2010 | 168 | 22 |
| 2015 | 101 | 80 |
| 2020 | 144 | 77 |
Updated on:
5 Jul 2025, 8:00 PM IST
Published on:
5 Jul 2025, 4:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.