
काँग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की बीते शनिवार आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कई लोग उन पर हमला कर रहे हैं। राहुल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Indian Prime Minister Narendra Modi) पर हमला किया। इस वजह से बीजेपी (BJP) उन पर पलटवार कर रही हैं। इतना ही नहीं, राहुल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीर सावरकर (Veer Savarkar) के बारे में भी विवादित टिप्पणी दी। राहुल ने कहा कि वह किसी से माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि उनका नाम गांधी है, सावरकर नहीं।
राहुल की इस टिप्पणी पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Maharashtra CM Eknath Shinde) और उनकी शिवसेना (Shivsena) पार्टी के नेता भी राहुकी आलोचना कर रहे हैं। इतना ही नहीं, राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और उनकी पुरानी शिवसेना के नेता भी इस मामले में राहुल की निंदा कर रहे हैं। वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर (Ranjit Savarkar) ने भी इस मामले में राहुल पर पलटवार किया है।
FIR फाइल करने की दी चेतावनी
राहुल के वीर सावरकर के बारे में की गई विवादित टिप्पणी पर वीर सावरकर के पोते रंजीत ने राहुल के खिलाफ एफआईआर फाइल करने की चेतावनी दी है। रंजीत ने कहा, "अगर राहुल वीर सावरकर के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो मैं उनके खिलाफ एफआईआर फाइल करूंगा।"
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को एक महीने के अंदर खाली करना होगा सरकारी बंगला, नोटिस जारी
राहुल को दी चुनौती
इससे पहले रंजीत राहुल को चुनौती भी दे चुके हैं। रंजीत ने राहुल को चुनौती देते हुए कहा था कि उन डॉक्यूमेंट्स को पेश करें जिससे यह साबित हो कि सावरकर जी ने माफी मांगी थी। इतना ही नहीं, रंजीत ने यह भी कहा था कि उनके दादा ने नहीं, बल्कि खुद राहुल सुप्रीम कोर्ट से दो बार माफी मांग चुके हैं। साथ ही उन्होंने राहुल की हरकतों को बचकाना बताते हुए राहुल द्वारा राजनीति के लिए देशभक्तों के नाम का इस्तेमाल करना भी निंदनीय बताया ।
Published on:
28 Mar 2023 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
