
Importance of Green Colour in Sawan
Sawan Green Colour Significance: सावन महीने का आरंभ 22 जुलाई से हो चुका है। भारत में सावन का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। भगवान शिव का यह अति प्रिय महीना माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन में भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। शिवजी अपने भक्तों की सभी मुरादें पूरी करते हैं। सावन में हरे रंग का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना गया है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उनके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। इस दौरान हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियों के पहनने का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं सावन में हरे रंग का क्या महत्व है?
हरा रंग हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति, बुद्धिमत्ता और स्थिरता लाता है। इस महीने में हरा रंग पहनकर हम भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं सावन आते ही बारिश की वजह से पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं। पूरी धरती हरें रंगों से सज जाती है। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ को हरी-भरी प्रकृति बेहद प्रिय है, इसलिए सावन माह में हरे रंग का वस्त्र पहना शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरा रंग भगवान शिव का प्रिय रंग है। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। प्रकृति देवी पार्वती का ही स्वरूप है। यह भी माना जाता है कि इस महीने में हरा रंग पहनने से हमारे चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
सावन के महीने में हरियाली तीज का त्योहार भी मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती हैं और मेहंदी लगाती हैं। यह त्योहार महिलाओं के सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए मनाया जाता है। हरा रंग नई शुरुआत, प्रसन्नता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सावन का महीना वर्षा ऋतु का महीना होता है, जिसमें चारों ओर हरियाली छा जाती है। ज्योतिष में हरे रंग को बुध ग्रह से संबंधित माना जाता है। बुध ग्रह बुद्धिमत्ता, व्यापार, संचार और जीवन में सामंजस्य का कारक होता है।
इस साल 2024 में सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो चुकी है। इसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस बार सावन में 5 सोमवार व्रत और 4 मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे। यह विशेष दिन मां पार्वती और शिवजी की कृपा पाने के लिए बेहद खास होता है।
Published on:
29 Jul 2024 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
