जीएसटी पोर्टल क्रैश होते ही लोग भडक़ गए। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'हमारे पास बहुत धैर्य है। चिंता मत करो। हमने पोर्टल के पहले दिन से ही इस तरह की कई गड़बडिय़ां देखी हैं और जुर्माना भी भरा है। अगर किसी का धैर्य खत्म भी हो जाए तो सुनने वाला कोई नहीं है। एक और यूजर ने पूछा, लेट फीस का क्या होगा, क्या जीएसटी पंजीकृत करदाता को उनके कैश लेजर में 200 रुपए लेट फीस मिलेगी, क्योंकि देरी आपकी तरफ से है?