3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7,500 स्टूडेंट्स ने मिलकर बनाया सबसे बड़ा ह्यूमन फ्लैग, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

चंडीगढ़ में एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। UAE के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यहां करीब 7500 विद्यार्थियों ने तिरंगी ड्रेस पहन कर 'वर्ल्ड लार्जेस्ट ह्यूमन इमेज ऑफ ए वेविंग नेशनल फ्लैग' बनाया। स दौरान यहां केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थी।

2 min read
Google source verification
Guinness World Record for the Largest Human Image of a Waving National Flag

Guinness World Record for the Largest Human Image of a Waving National Flag

आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार से लेकर आम लोग तक इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इन सबके बीच चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्टेडियम में लहराते हुए सबसे बड़ा ह्यूमन तिरंगा बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। इस तिरंगे को करीब 7500 विद्यार्थियों ने तिरंगी ड्रेस पहन कर बनाया। पहले ये रिकॉर्ड यूएई के नाम था, जिसे अब तोड़ दिया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यूएई में इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 5,885 लोगों की भीड़ जमा हुई थी। वहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थीं। ये उपलब्धि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और एनआईडी फाउंडेशन ने हासिल की। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "मैं चडीगढ़ विश्वविद्यालय और NID फाउंडेशन को बधाई देना चाहूंगी। ये हम सभी के लिए गौरवान्वित होने का विषय है। हर व्यक्ति का मन एक ही भाव से परिपूर्ण हुआ कि हम जब तक जिंदा है तब तक तिरंगे की आन, बान, शान में अपने कर्तव्य से अपने आप को समर्पित रखेंगे।"

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (GWR) के अधिकारी स्वप्रिल डांगारीकर ने कहा कि इस रिकॉर्ड का टाइटल 'लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि' है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड सालों पहले यूएई में बनाया गया था। आज, वह रिकॉर्ड टूट गया है, 5,885 लोगों की भागीदारी के लिए धन्यवाद।

चंडीगढ़ प्रशासन ने बताया गया कि सेक्टर 16 के क्रिकेट स्टेडियम में अलग-अलग स्कूलों से 7500 स्टूडेंट्स इकट्ठे हुए। इनमें 2500 बच्चे केसरी रंग के कपड़े पहने नजर आए। 2500 सफेद और 2500 हरे रंग के कपड़े पहने दिखे। यह सभी लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा' के रूप में स्टेडियम में एकत्रित हुए। इन्हीं के बीच आशोक चक्र बनाया गया। इस तरह यह सभी छात्र मिलकर तिरंगा बनाया। ऐसे करने से चंडीगढ़ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। आपको बता दें, चंडीगढ़ के इस रिकॉर्ड से पहले 2017 में ऐसा रिकॉर्ड यूएई में बनाया गया था। दुबई में 4130 लोगों ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया था। 28 नवंबर 2017 को GEMS एजुकेशन (UAE) की तरफ से दुबई के आबुधाबी में लोगों ने इसी तरह का ह्यूमन फ्लैग बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: तिरंगे के रंग में रंगे भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, कहा- मैं एक भारतीय होने के लिए धन्य हूं