28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence Day 2022: तिरंगे के रंग में रंगे भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, कहा- भारतीय होने के लिए धन्य हूं

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में आ गए है। करीब दो साल बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की डीपी चेंज की है। उन्होंने तिरंगे की तस्वीर लगाकर एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया अब वो काफी तारीफें बटोर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 13 Aug 2022, 3:37 PM IST

ms dhoni changes instagram dp ahead independence day har ghar tiranga

धोनी ने अपनी डीपी बदली

आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान इस समय पूरे देश में जोर-शोर से चल रहा है। सभी इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी जुड़ गए है। धोनी ने इस बार वो कारनामा किया जिसे देखकर सभी चौंक गए। वैसे भी धोनी कब क्या कर दें किसी को नहीं पता है। इंस्टाग्राम पर इस बार उन्होंने मेला लूट लिया है। दो साल बाद उन्होंने डीपी चेंज की है। उन्होंने अपनी डीपी बदलकर तिरंगे की फोटो लगाई है। आपने देखा होगा कि धोनी हमेशा सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। पब्लिक के बीच में भी वो ज्यादा नजर नहीं आते हैं। जब भी नजर आते हैं तो फिर फैंस को मजा आ जाता है। इस बार जब उन्होंने अपनी डीपी बदली तो सभी हैरान हो गए।

महेंद्र सिंह धोनी ने जीता फैस का दिल

धोनी ने करीब दो साल पर अपनी डीपी चेंज की। धोनी ने फोटो और वीडियो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर भारतीय ध्वज को अपनी प्रोफाइल तस्वीर के रूप में लगाया। उन्होंने इस तस्वीर को लगाने के बाद लिखा, भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं। आपको बता दें कि ये लाइन उनकी प्रोफाइल पिक्चर में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत तीनों भाषाओं में लिखी हुई है। फैंस इसके बाद माही के इस कदम पर जश्न मनाने लग गए थे।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 में भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान



धोनी का क्रिकेट में जबरदस्त नाम

आपको बता दें धोनी भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में हॉनरी पोस्ट पर लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक रखते हैं। इसके अलावा उनकी IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पर भी इंडियन आर्मी के रंग का कैमोफ्लाज बना हुआ है। आपने देखा होगा कि वो विकेटकीपिंग के दौरान भी कई बार आर्मी के रंग के गल्वस पहनते हैं।

धोनी को टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने ICC की तीनों ट्राफी अपने नाम की है। इसके अलावा बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में भी उनका बहुत बड़ा नाम है। आज भी जब वो मैदान पर उतरते हैं तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है।

यह भी पढ़ें- 3 PAK खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया की गले की हड्डी