28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022 में भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को एशिया कप 2022 में तगड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर अभी से बयान आने शुरू हो गए है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी इस मैच को लेकर अपनी खास प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 12 Aug 2022, 7:04 PM IST

asia cup 2022 babar azam reaction on ind vs pak match team india

भारत बनाम पाकिस्तान

एशिया कप की शुरूआत 27 अगस्त को होगी लेकिन इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान का होगा। दोनों के बीच 28 अगस्त का महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार सभी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। दोनों टीमों का चयन हो गया है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में अंतिम बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था। भारत को इस दौरान करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस बार टीम इंडिया बदला लेने के मूड से मैदान पर उतरेगी। पाकिस्तान पर भी दबाव होगा क्योंकि भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। एशिया कप से पहले पाकिस्तान को नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। बाबर आजम ने इससे पहले टीम इंडिया के साथ मैच को लेकर अपनी बात रखी।


बाबर आजम का बड़ा बयान

भारत-पाकिस्तान मैच में दोनों टीमों के ऊपर दबाव रहता है। ये बात टीम का हर खिलाड़ी जानता है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी कुछ ऐसा ही कहा। उन्होंने कहा, हमने हमेशा भारत के खिलाफ एक नॉर्मल मैच की तरह खेलने की कोशिश की है लेकिन हम पर हमेशा अलग तरह का दबाव रहता है।

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे सीरीज में केएल राहुल की वापसी के बाद 2 खिलाड़ी जिनका क्रिकेट करियर अधर में लटका



एशिया कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शाहनवाज दहानी।

यह भी पढ़ें-पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा का किया समर्थन