11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों बदनाम हो रहे सोशल मीडिया स्टार, जानिए गुनगुन गुप्ता, एल्विश यादव और मनीष कश्यप का गुनाह !

कई सोशल मीडिया स्टार के लिए अभी बुरा वक्त चल रहा है।

2 min read
Google source verification
Gungun Gupta Real mms leaked Newly Viral video indian Hindi you tuber Elvish yadav And Manish Kashyap

Gungun Gupta Real mms leaked Viral video : सोशल मीडिया ने कई लोगों को रातों रात स्टार बना दिया तो कईयों को इस वजह से भयावह दिन भी देखने पड़े। आज यूट्यूबर मनीष कश्यप को फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में मदुरै की एक अदालत ने जमानत दे दी। लेकिन कई अन्य मामलों के कारण उनकी रिहाई संभव नहीं हो पाई। बता दें कि यूट्यूब पर इनके चैनल का एक वक्त 50 लाख से अधिक सब्सक्राइबर था। इनके हर वीडियो को लाखों लोग देखते थे। इसी तरह एल्विश यादव और गुनगुन गुप्ता के भी सोशल मीडिया पर लाखों फैन हैं। ऐसे में आइये जानते हैं किन कारणों से ये तीनों अभी सुर्खियां बटोर रहे हैं।


मनीष कश्यप को जमानत

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु के मदुरै की एक अदालत ने जमानत दे दी है। अदालत ने उन पर लगाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए ) भी हटा लिया गया है। मनीष पर तमिलनाडु में रह रहे प्रवासियों के फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप लगा था। जिस कारण स्थिति बिगड़ सकती थी। कोर्ट ने आज इस मामले में अंतिम सुनवाई करते हुए मनीष के पक्ष में फैसला सुनाया। मालूम हो कि मनीष फिलहाल पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ इस मामले के अलावे भी कुछ अन्य मामले हैं, जिस कारण उनकी रिहाई संभव नहीं हो पाई।

गुनगुन गुप्ता

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक यूट्यूबर और इंस्टाग्राम स्टार अश्लील वीडियो वायरल हुआ। कुछ ही घंटो में यह वीडियो आग की तरह फ़ैल गया। लीक हुआ एमएमएस किसी वीडियो चैट का है। जिसे स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस वायरल वीडियो में जो लड़की दिख रही है उसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो 19 साल की सोशल मीडिया स्टार गुनगुन गुप्ता है। जो इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती है। वीडियो में दिख रही लड़की का फेस गुनगुन गुप्ता जैसी ही है। बता दें कि इस वायरल वीडियो को लेकर गुनगुन गुप्ता का अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

एल्विश यादव

बिग बॉस विजेता और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव भी इन दिनों मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। पीपुल्स फॉर एनिमल के सदस्य गौरव गुप्ता ने एल्विश समेत छह लोगों को नामजद करते हुए दो नवंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें एल्विश को छोड़कर पांच आरोपियों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा था। एल्विश पर गैरकानूनी रेव पार्टी में सांपों के जहर की तस्करी करने का आरोप लगाया गया है। पीपुल्स फॉर एनिमल ने इन्हें सांपों के जहर की तस्करी करने का सरगना बताया था। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से नौ सांप और 20 एमएल सांप का विष बरामद हुआ था।