23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जहां मर्जी छिप जाओ, गलती की सजा जरूर मिलेगी’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने शेयर किया धमकी भरा पोस्ट

पंजाब के गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर और टॉयसन बिश्नोई ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर के खुली धमकी दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 23, 2026

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की खुली चेतावनी (X)

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर और टॉयसन बिश्नोई ने फेसबुक के माध्यम से एक धमकी भरा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें पंजाब के गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या पर गुस्सा जताया गया है। इस संदेश में उन्होंने कहा कि, "हमारे देश के दो ईमानदार और काबिल अफसरों गुरनाम सिंह और अशोक कुमार को शहीद किया गया है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और इसका बदला खून से लेंगे।"

पुलिसकर्मियों की हत्या पर बयान

फेसबुक पोस्ट में हरि बॉक्सर और टॉयसन बिश्नोई ने दावा किया कि गुरदासपुर में आतंकवादियों द्वारा पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। उन्होंने इसे "भारत माता के दो बेटों की शहादत" करार देते हुए धमकी दी कि, "हमने दो बेटे खोए हैं, अब हम दस दुश्मनों की जान लेंगे।"

आतंकवादियों को दी चेतावनी

गैंग ने आगे लिखा, "जो भी लोग आतंकवादियों का समर्थन करते हैं और गैंगस्टर बनने का दिखावा करते हैं, उनका हिसाब भी लिया जाएगा। हम तुम्हारी गर्दन काटकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे।" उन्होंने गद्दारों और आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी दी कि, "जो हमारे देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और प्रशासन के खिलाफ आंख उठाएंगे, उनकी आंखें निकाल ली जाएंगी।"

पुलिसकर्मियों की पहचान

बता दें कि पंजाब के गुरदासपुर जिले में रविवार को दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। यह घटना अढियां (आदियां) गांव में हुई, जो भारत-पाकिस्तान सीमा से केवल 1-2 किलोमीटर दूर स्थित है। मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) गुरनाम सिंह और होम गार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई है। दोनों पुलिसकर्मी 'सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस' में तैनात थे और उनकी हत्या उस समय की गई, जब वे ड्यूटी पर थे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

हत्याओं के बाद पुलिस की जांच

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मियों के सिर पर गोली लगने के निशान थे। एक का शव कुर्सी पर मिला, जबकि दूसरे का शव रजाई में पड़ा था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्याएं सोते समय की गईं। इस घटना ने पंजाब और खासकर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।