20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क किनारे लगे बोर्ड में घुसी Thar, वायरल पोस्ट की क्या है सच्चाई, सच आया सामने

गुरुग्राम NH-48 पर थार के साइनबोर्ड में फंसे होने का वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 20, 2026

बोर्ड में घुसी Thar (Social Media)

Viral Video Fact Check: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि गुरुग्राम के एनएच-48 पर एक तेज रफ्तार थार (Thar) सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड में जाकर लटकी हुई नजर आई। लोग इसे सच मानकर शेयर कर रहे हैं, लेकिन यह वीडियो पूरी तरह फेक है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वीडियो लगभग 10 सेकंड का है। इसमें सड़क पर चलती गाड़ियां दिखाई दे रही हैं और एक थार साइनबोर्ड में फंसी हुई है। साइनबोर्ड पर दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, Exit 22 KM और NH 48 लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि थार इतनी तेज रफ्तार में थी कि वह उड़कर साइनबोर्ड के बीचों-बीच जाकर फंस गई, लेकिन यह दावे वास्तविकता से परे हैं।

कैसे साबित हुआ फर्जी?

ऐसे हादसे में नीचे ट्रैफिक सामान्य गति से कैसे चल सकता है? साइनबोर्ड पर कुछ अक्षर असामान्य और अव्यवस्थित दिखाई दे रहे हैं। गाड़ी और बोर्ड के नीचे कई टुकड़े हवा में लटके हैं, लेकिन गिर नहीं रहे।

AI जनरेटेड निकला वीडियो

इस वीडियो की सच्चाई जांचने के लिए AI टूल (hivemoderation) का इस्तेमाल किया गया। फ्रेम बाई फ्रेम विश्लेषण में पाया गया कि 99.9% यह वीडियो AI जनरेटेड है।