राष्ट्रीय

Guwahati-Bikaner Express derailed:हादसे में अब तक 9 की मौत, जानें इस हादसे से जुड़ी अहम बातें

3 जनवरी शाम 5.15 मिनट पर बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है, 45 से अधिक घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर NDRF, फायर डिपार्ट्मन्ट, बीएसएफ, SDRF समेत सभी ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। कल रात से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

3 min read
Jan 14, 2022

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के पास गुरुवार शाम बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गये जिसमें 9 लोगों की जान जा चुकी है। इस हादसे में 45 से अधिक लोग घायल हैं जबकि कई यात्री अभी भी कुछ डिब्बों में फंसे हुए हैं। कल शाम से मौके पर पहुंची NDRF की टीम और रेलवे प्रशासन बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। खुद रेल मंत्री भी घटनास्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायज ले रहे हैं। दूसरी तरफ इस हादसे को लेकर NGT ने चेल नदी रेंज के साथ अवैध खनन की जांच करने का निर्देश दिया है। वहीं, रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दादाराव दानवे भी लगातार रेलवे अधिकारियों के संपर्क में हैं ।

कैसे हुआ हादसा?

बीकानेर एक्सप्रेस (15633) गुवाहाटी जा रही थी लेकिन जलपाईगुड़ी से गुजरते हुए ये हादसा हुआ। ये घटना 13 जनवरी को शाम करीब 5:15 बजे हुई । इस हादसे से जुड़े कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं।

कुछ चश्मदीदों के अनुसार, "हम S-1 बोगी में थे। जब अचानक से एक तेज झटका लगा तो हमने देखा एक्सीडेंट हो गया है। हमारा डिब्बा बच गया था। हल्ला मच गया और भाग-दौड़ मच गई थी। हम बाहर निकलकर देखा तो आगे के सभी डिब्बे नीचे गिरे पड़े थे। बाकी सबकी हालत खराब थी।"


इस हादसे से जुड़ी अहम बातें

कब हुआ हादसा?

13 जनवरी शाम 5.15 मिनट पर बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है, 45 से अधिक घायल हैं।

कौन से डिब्बे उतरे?

बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के S-4 से S-13, D-2 और 2 अनारक्षित कोच पटरी उतर गए हैं। इन 12 डिब्बों में कुल 1053 यात्री थे सवार

रेस्क्यू ऑपरेशन

NDRF, फायर डिपार्ट्मन्ट,BSF, SDRF समेत सभी बचाव कार्य में जुटे हैं। रात भर बचाव कार्य चला है। कई लोगों के डिब्बे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस से जलपाईगुड़ी अस्पताल ले जा रहा है। इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, 9 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अभी भी डिब्बों में फंसे हुए हैं जिन्हें गैस कटर से काट कर निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Train Accident: बीकानेर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, 3 की मौत, 20 घायल, देखें वीडियो


BSF गुवाहाटी ने ट्वीट कर कहा, ''मैनागुड़ी (WB) के निकट दुःखद रेल दुर्घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए BSF गुवाहाटी के अंतर्गत 169 बटालियन के सीमा प्रहरी, चिकित्सा दल के साथ राहत और बचाव कार्य में सम्मिलित हुए एवं घायल व फंसे हुए यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाई।''

मुआवजे का ऐलान

केन्द्रीय रेल मंत्री ने मृतक परिजनों को 5-5 लाख रुपए, गंभीर से घायल लोगों को 1-1 लाख और अन्य ग़लों को 25-25 हजार रूपी की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज घटना स्थल का दौरा भी करेंगे।

PM मोदी ने लिया हादसे का जायजा

केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दादाराव दानवे लगातार रेल अधिकारियों के संपर्क में हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने केन्द्रीय रेल मंत्री अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और रेल मंत्री से हादसे का जायजा लिया।

NGT ने दिए जांच के आदेश

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने जिला मजिस्ट्रेट, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल सरकार की आवश्यक सहमति के चेल नदी रेंज से अवैध खनन और परिवहन को देखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने भी हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

रेलवे ने जारी किया इमरजेंसी नंबर

सभी यात्रियों के परिजनों के लिए पूर्वी रेलवे ने इमरजेंसी नंबर- 8134054999 जारी कर दिया है।
जारी किये गए हेल्पलाइन नंबर - 03612731622, 03612731623
बीकानेर के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर - 01512208222
जयपुर के लोगों के लिए 01412725942

इन नंबरों के माध्यम से यात्रियों के परिजन अपनों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं, सुरक्षित 1050 यात्रियों को स्पेशल ट्रेन चलाकर गुवाहटी के लिए रवाना कर दिया गया है।

कई नेताओं ने जताया शोक जताया दुख

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा, "उत्तर बंगाल में आज भीषण रेल दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के लिए संवेदना। घायलों के लिए प्रार्थना।" इसके साथ ही उन्होंने हर संभव मदद के लिए पेशकश की है।

इस घटना पर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा, 'एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। त्वरित बचाव कार्यों के लिए व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूँ।'

यह भी पढ़ें: रेलवे ने रद्द कर दी 420 ट्रेनें, कई ट्रेनों के रूट भी बदले

Updated on:
14 Jan 2022 11:52 am
Published on:
14 Jan 2022 11:31 am
Also Read
View All

अगली खबर