28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19: दो नवंबर को केंद्र सरकार लॉन्च करेगी ‘हर घर दस्तक’ टीकाकरण अभियान

केंद्र सरकार आगामी दो नवंबर से देश भर में 'हर घर दस्तक' कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेगी। सूत्रों ने बताया कि इस अभियान का मकसद कोरोना टीके की दूसरी खुराक ना लेने वालों या निर्धारित वक्त पूरा करने के बाद उन्हें वैक्सीनेट करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित करना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 28 Oct 2021, 11:32 PM IST

कोरोना टीकाकरण महाअभियान

कोरोना टीकाकरण महाअभियान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार का मेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान 'हर घर दस्तक ' आगामी 2 नवंबर को धनवंतरी दिवस के अवसर पर शुरू किया जाएगा। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। महीने भर चलने वाले घर-घर टीकाकरण अभियान का मकसद खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों में पूर्ण टीकाकरण करना है। इसकी वजह देश की ज्यादा से ज्यादा आबादी का टीकाकरण करना, दूसरी खुराक ना लेने वालों को वैक्सीनेट करना और पहली खुराक ना लेने वालों को भी इसमें शामिल करना है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ COVID-19 की समीक्षा बैठक के बाद बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मीडिया को टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए 'हर घर दस्तक ' अभियान के बारे में जानकारी दी ।

यह भी पढ़ें: गृह मंत्रालय ने 30 नवंबर तक बढ़ा दीं कोविड-19 गाइडलाइंस, जानिए कहां पर नहीं मिलेगी छूट

मंडाविया ने कहा।, "हम एक मेगा टीकाकरण अभियान 'हर घर दस्तक ' शुरू करने जा रहे हैं । हमने फैसला किया है कि अगले एक महीने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर दूसरी खुराक के लिए पात्र लोगों और जिन्होंने पहली खुराक नहीं ली है, उनका टीकाकरण करेंगे।"

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक भारत में 77 प्रतिशत योग्य आबादी को पहली खुराक के साथ COVID-19 से सुरक्षा के लिए टीका लगाया गया है, जबकि 32 प्रतिशत लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा, "10 करोड़ से अधिक लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली है। जो लोग दूसरी खुराक के लिए पात्र हैं, उन्हें टीका लगवाना चाहिए।"

टीकाकरण की गति और कवरेज में तेजी लाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश में 10.34 करोड़ से अधिक लोग ऐसे हैं जिन्होंने निर्धारित अंतराल के बाद दूसरी खुराक नहीं ली है। जैसा कि कई देशों में अब रोजाना कोविड-19 मामलों की संख्या में तेजी देखने को मिल रही है, भारत में इसकी गंभीरता को कम करने के लिए टीकाकरण अभियान को तेज करना महत्वपूर्ण हो जाता है।

केंद्र सरकार का यह कदम भारत द्वारा 100 करोड़ टीकाकरण पूरा करने वाले मील का पत्थर हासिल करने के कुछ दिनों बाद सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे की अवधि में भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तीन महीने के बाद 40,000 से कम हो गई, जबकि इसी अवधि के दौरान दर्ज की गईं मौतें लगातार दूसरे दिन 500 से कम रहीं। भारत में एक दिन में 36,470 नए संक्रमण सामने आए, जबकि 488 नए लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 1,19,502 हो गई है।