पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हरभजन ने इन आरोपों के साथ ही प्रदेश में नई सियासी मुसीबत खड़ी कर दी है। खास बात यह है कि, हरभजन ने इसकी शिकायत पंजाब सीएम हरभजन मान से की है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के करीबी पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष गुलजार इंद्र सिंह चहल के खिलाफ राज्यसभा सांसद और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने मोर्चा खोल दिया है।