सावित्री जिंदल ने आगे कहा कि हिसार की हमेशा जिंदल परिवार ने सेवा की है। मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और उनका भरोसा कायम रखने के लिए पूरी तरह से समर्पित हूं। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि सहयोग समर्थन के लिए हिसार परिवार का आभार। मेरे हिसार के परिवारजनों, आप सभी के समर्थन से आज मैंने हिसार विधानसभा से हिसार की जनता के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। हिसार की जनता का आशीर्वाद सदैव बाऊ जी श्री ओपी जिंदल जी के साथ रहा है और मैं, समर्पण और पारदर्शिता के साथ हिसार परिवार की सेवा में तत्पर थी, हूं और रहूंगी। आप सभी का विश्वास ही मेरी शक्ति है। हिसार के विकास के लिए मैं वोट रूपी समर्थन की आप से अपील करती हूं।