
Haryana Election Results: हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर आज मतगणना जारी है। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। हरियाणा में हुए चुनावों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगाट की किस्मत का आज फैसला होने जा रहा है। शुरुआती रुझान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे चल रहे है। वहीं, कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे है। रुझानों में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत के पार है।
हरियाणा के शुरुआती रुझानों में लाडवा विधानसभा सीट के शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फिर आगे हो गए हैं। इससे पहले कुछ देर के लिए उनकी बढ़त कम हो गई थी। सीएम नायब सिंह सैनी समेत सभी कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं।
सुबह 8.35 तक के शुरुआती रुझानों के अनुसार, बीजेपी 19 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 50 सीटों पर बढ़त बना रही है। इसके अलावा, अन्य दल सात सीटों पर तो आइएनएलडी 2 सीटों पर आगे चल रही है।
Updated on:
08 Oct 2024 09:00 am
Published on:
08 Oct 2024 09:00 am
