6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nuh Violence: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- कांग्रेस MLA ‘मामन खान’ नूंह में जहां-जहां गए वहां हिंसा भड़की

Haryana HM on Nuh Violence: नूंह में शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि अब तक जांच के आधार पर ऐसा लगता है कि इस घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ था।

2 min read
Google source verification
Anil viz Mamman Khan

Anil viz Mamman Khan

Haryana HM on Nuh Violence: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि नूहं हिंसा में कांग्रेस का हाथ था। 31 जुलाई को नूंह में VHP द्वारा निकाली गई शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया जिसके बाद हिंसा भड़की उठी। इस सांप्रदायिक हिंसा में दो होमगार्ड के जवान समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी।प्रदेश के गृह मंत्री विज का कहना है कि अब तक की जांच के आधार पर ऐसा लगता है कि नूंह हिंसा में सीधा-सीधा कांग्रेस का हाथ था। उन्होंने कहा 'हिंसा के बाद जब बड़ी संख्या में उपद्रवियों की गिरफ्तारी हुई तो उन लोगों ने पूछताछ में बताया कि वह फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान के संपर्क में थे। वह जहां-जहां गए वहां-वहां हिंसा भड़की।'


अबतक 140 FIR और 510 गिरफ्तार

नूंह में फैली साम्प्रदायिक हिंसा के पीछे इंटेलिजेंस फेलियोर सबसे बड़ी वजह मानी गई। हिंसा की तैयारी 31 जुलाई से लगभग 15 दिन पहले यानी जून महीने के मध्य से ही शुरू हो गई थी। सोशल मिडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाले जा रहे थे, हथियार और पेट्रोल बम वाले कई वीडियो भी पोस्ट किये गए। लेकिन लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) इस तैयारी का पता करने में नाकाम रही। हिंसा भड़कने के बाद शुरुआती जांच में करीब 510 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 140 एफआईआर दर्ज की गई।

आज कांग्रेस विधायक मामन खान को पूछताछ के लिए बुलाया गया

अब इस मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान को आज 30 अगस्त को हरियाणा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। अनिल विज का कहना है कि 'मामन खान उन जगहों पर गए थे जहां हिंसा हुई थी। कई तरह के एंगल सामने आए थे। हम एक निष्पक्ष जांच कर रहे हैं और हमलोग जल्द ही मास्टरमाइंड को सबके सामने लाएंगे।' बता दें कि हरियाणा के नूंह से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल तक पहुंच गई थी। राजस्थान बॉर्डर के पास भी अलर्ट जारी किया गया था। आगे गृह मंत्री विज ने कहा है 'इस बात की भी जांच की जा रही है कि साइबर थाने को क्यों जलाया गया था।'