
Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो चुके है। चुनावी दौर में अभी तक कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है। हाल फ़िलहाल बीजेपी लगातार पिछड़ती दिख रही है। चुनावी अखाड़े में दुष्यंत चौटाला, नायब सिंह सैनी और अंबाला कैंट से अनिल विज को कांग्रेस उम्मीदवार बहुत मजबूती से टक्कर दे रहे हैं। उचाना कलां से पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी आगे-पीछे हो रहे हैं। वहीं अंबाला में अनिल विज को भी तगड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
अभी अनिल विज पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के कद्दावर नेता अनिल विज के सामने कांग्रेस के परमिंदर परी की चुनौती है। जेजेपी ने अवतार करधन को टिकट दिया है।
अभी तक में नायब सिंह सैनी आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने कांग्रेस के मेवा सिंह की चुनौती है।
जेजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह की बड़ी चुनौती है। बीजेपी के देवेंद्र अत्री चुनावी मैदान में हैं।
कांग्रेस ने गोकुल सेतिया को चुनावी मैदान में उतारा है। जेजेपी ने पवन शेरपुरा को उतारा है।
कांग्रेस ने विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है। यहां से बीजेपी के योगेश बैरागी मैदान में हैं।
Updated on:
08 Oct 2024 10:44 am
Published on:
08 Oct 2024 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
