17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Haryana Weather News Updates Forecast Today : 21 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, ठंडी हवाओं के चलते तापमान भी गिरा

Haryana Weather News Updates Forecast Today 18-09-2021: इस समय बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण उत्तरी भारत में मानसून अति सक्रिय हो रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Sep 18, 2021

rain4554.jpg

Haryana Weather News Updates Forecast Today 18-09-2021: नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में हरियाणा के औरंगाबाद, पलवल तथा दिल्ली सीमा से लगते कुछ क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावनाएं बन रही हैं। हरियाणा के नूह तथा कई अन्य स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ तूफान आ सकता है और भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने जिन स्थानों के लिए चेतावनी दी है, उनमें हरियाणा के नूह, सोहाना, होदल, औरंगाबाद, पलवल तथा कई अन्य स्थानों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इन स्थानों पर तेज तूफान आ सकता है और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा भी कई अन्य स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Haryana Weather News Updates Forecast Today : मौसम विभाग की चेतावनी, अगले दो से तीन दिन तक होगी तेज वर्षा

मौसम विभाग की माने तो इस समय बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण उत्तरी भारत में मानसून अति सक्रिय हो रहा है। इसी के चलते हरियाणा, यूपी, दिल्ली तथा बिहार जैसे राज्यों में अत्यधिक वर्षा हो रही है। माना जा रहा है कि 21 सितंबर तक ऐसा ही दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast Today Live Updates: दिल्ली, यूपी, हरियाणा में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम ठंडा हो रहा है। तापमान में भी गिरावट हो रही है। आज तापमान चंडीगढ़ में 27 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 27 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 29 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 27 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 26.6 डिग्री सेल्सियस तथा हिसार में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यह भी पढ़ें : Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में शनिवार को भी रुक-रुक होगी बारिश, IMD ने जारी किया ग्रीन अलर्ट