8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Haryana Weather News Updates Forecast Today : हरियाणा में कई स्थानों पर हो सकती है तेज वर्षा

Haryana Weather News Updates Forecast Today 31-08-2021: मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पांच सितंबर तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा।

2 min read
Google source verification
haryana_weather_rain_news.jpg

Haryana Weather News Updates Forecast Today 31-08-2021: नई दिल्ली। हरियाणा में आज और कल भारी बारिश होने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने यह अनुमान जारी करते हुए कहा है कि हरियाणा के साथ ही आस-पास के लगते राज्यों में भी तेज बारिश के योग बन रहे हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के कारण आने वाले तीन से चार दिनों तक हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में भारी वर्षा हो सकती है।

वर्तमान में राज्य में ब्रेक मानसून की स्थिति चल रही है जिसके कारण वर्षा पर ब्रेक लगा हुआ है परन्तु जन्माष्टमी से ही स्थिति में परिवर्तन शुरू हो गया है। फिलहाल बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के इफेक्ट के चलते उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिण उड़ीसा में लो प्रेशर वाला एरिया बन रहा है। इसके अलावा मध्य पाकिस्तान और पाकिस्तान के दक्षिण सिंध पर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है जिसकी वजह से मानसून एक बार फिर से प्रभावी हो रहा है, इसका असर राज्य में भी दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें : Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में तीन दिन बारिश के आसार, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पांच सितंबर तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। उत्तरी तथा दक्षिण पूर्व हरियाणा में तेज बारिश हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast Today Live Updates: असम में बाढ़ से 2 की मौत, UP-MP सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

राज्य के शहरों में यह रहेगा तापमान
हरियाणा राज्य के शहरों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तापमान आज गुरुग्राम में लगभग 26 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 29 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 28 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 28 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।