11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री की हाईलेवल मीटिंग खत्म, पूरे देश में मॉकड्रिल सहित लिए गए ये निर्णय

Health Minister Meeting on Covid-19: देश में बढ़ रहे कोरोना के नए मामलों को लेकर एक नई लहर की चिंता जताई जा रही है। हर रोज बीते 24 घंटों में मिले नए मरीज से अधिक केस सामने आ रहे है। कोरोना की बेकाबू हो रही रफ्तार पर शुक्रवार 7 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक हाईलेवल मीटिंग की।  

2 min read
Google source verification
hm_meeting_on_covid.jpg

Health Minister Mansukh Mandaviya Chaired Meeting to Review Covid 19 Here Decisions

Health Minister Meeting on Covid-19: कोरोना देश में बड़ी तेजी से फैल रहा है। हर रोज नए मरीजों की संख्या के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। इसे लेकर राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र भी अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार 7 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थय मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर एक हाईलेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी और डॉक्टरों की टीम भी मौजूद थी। मीटिंग में कोरोना की रफ्तार पर चर्चा की गई। साथ ही यह भी मंथन किया गया कि कोविड महामारी की मौजूदा रफ्तार को कैसे कम किया जाए। यह बैठक राजधानी दिल्ली में हुई। जिसमें सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री अपने-अपने राज्यों की रिपोर्ट के साथ ऑनलाइन मौजूद रहे। मीटिंग अब समाप्त हो चुकी है। कोरोना पर हुई स्वास्थ्य मंत्री की इस हाईलेवल मीटिंग के बाद मॉक ड्रिल सहित अन्य निर्णय लिए गए।


अनावश्यक भय नहीं फैलाना है, सतर्क रहना हैः मंत्री


बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में बढ़ रहे कोरोना केसों को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कोविड टेस्टिंग एवं जीनोम सीक्वेंसिंग के साथ कोविड नियमों के पालन का प्रसार बढ़ाने पर बात की। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें सतर्क रहना है और अनावश्यक भय नहीं फैलाना है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य मंत्रियों से निवेदन किया कि वो अपने राज्यों में कोविड की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर समीक्षा बैठक करें।


10-11 अप्रैल को पूरे देश में मॉक ड्रिल-

बैठक में फैसला लिया गया कि कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए देश में 10 और 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल किया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान कोरोना से निपटने की सभी तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इसके अलावा मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को भी अस्पतालों का दौरा करने को कहा है।


मास्क अभी अनिवार्य नहीं, 8-9 अप्रैल को राज्यों में समीक्षा-

स्वास्थ्य मंत्री की बैठक में फैसला लिया गया कि अभी पूरे देश में मास्क को अनिवार्य नहीं किया जाएगा। लेकिन 8-9 अप्रैल को सभी राज्यों में स्वास्थ्य मंत्रियों को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही एंबुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर, कोविड वैक्सीन, सहित अन्य तैयारियों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है।

बीते 24 घंटों में कोरोना के 6050 नए मामले मिले-

शुक्रवार 7 अप्रैल को देश में कोरोना के 6,050 नए मामले दर्ज किए। इन मामलों के साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केसों की कुल संख्या 28,303 हो गई है। यह गुरुवार को मिले केसों से करीब 13 फीसदी ज्यादा है। गुरुवार 6 अप्रैल को देश में 195 दिन बाद कोविड-19 5,335 मामले मिले थे। पिछले साल 23 सितंबर को कोरोना के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़ें - जनवरी 2022 के बाद इस समय भारत में कोरोना की सबसे तेज रफ्तार, नई लहर की आहट?