
Heavy Rain in Uttarakhand
heavy rain in Uttarakhand : बीते दिनों से देशभर में झमाझम बारिश हो रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कई जगह भारी बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। खास तौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में प्रकृति की भारी बारिश और भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला। शुक्रवार देर रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे नदियां नाले उफान पर हैं। कई जगह बादल फटने की घटना सामने आई है इसके बाद भूस्खलन से कहीं नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें पानी में बह गई और कई जगह मलबा आ गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई राज्यों में भारी बारिश संभावना है।
बादल फटने से नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बह गई
उत्तराखंड में देर रात से भारी बारिश हो रही है। कई जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। नदियां और नाले ऊफान पर है। लैंडस्लाइट के कारण कई नेशनल हाईवे का एक हिस्सा समेत कई सड़कें बह गई हैं। पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी में तेज बहाव के कारण डेढ़ सौ मीटर सड़क बह गई है।
उत्तरकाशी में बिजली आपूर्ति बाधित
उत्तरकाशी में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बड़कोट के पास राजतर गंगनानी क्षेत्र में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। रास्ते बंद होने के कारण अभी इसका आंकलन नहीं किया जा सका है। बारिश की वजह से जगह-जगह पत्थर और मलबा आने जाने से क्विक रिस्पॉन्स टीम भी मौके पर नहीं पहुंच पा रही है।
कई गांव का संपर्क टूट गया
भारी बारिश और भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। बड़ी मात्रा में मलबा सड़कों पर आ गया है, जिससे मार्ग बंद हो गए है। यमुनोत्री और बदरीनाथ मार्ग को भी बाधित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 85 से ज्यादा संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 200 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है। चमोली में पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग 109 गैरसैंण से कर्णप्रयाग के बीच में कालीमाटी में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। लैंडस्लाइड होने के कारण हल्द्वानी-नैनीताल नेशनल हाइवे बंद हो गया है।
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में बारिश से फ़िलहाल को ही राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में आज भारी बारिश होने की संभावना है। लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, कार और HRTC बस पर गिरे पत्थर, 3 लोगों की मौत, 5 घायल
Published on:
22 Jul 2023 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
