◙ मौसम विभाग के अनुसार 13-16 जून के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी, बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। 13-15 जून के दौरान गुजरात राज्य में आंधी-तूफान (हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है) की संभावना है।
◙ अगले 6 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है और 13-16 जून के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। 13-16 जून के दौरान विदर्भ, 13 को छत्तीसगढ़, 14 जून को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर और 14-16 जून के दौरान मध्य प्रदेश में आंधी (हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक) आने की संभावना है।
◙ 13-18 जून के दौरान उत्तराखंड, 15-18 के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा के साथ-साथ आंधी, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।