2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारी बारिश से बेंगलुरु के कई इलाकों में यातायात ठप, 22 मई तक IMD का रेड और येलो अलर्ट

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश होने से कई जगह यात्रायात ठप हो गया। सड़के पानी में डुब गई और निचले इलाको के घरो में पानी घुस गया।

2 min read
Google source verification

बेंगलुरु में मूसलधार बारिश (Photo ANI)

Bengaluru Weather Update: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मूसलधार बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। भारी बारिश की वजह से कई जगह बाढ़ के हालात बन गए। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को छह घंटे से ज्यादा समय तक भारी बारिश हुई। बारिश के बाद पूरे बेंगलुरु में बड़े पैमाने पर जलभराव और व्यवधान की खबरें आईं। स्थानीय लोगों को कहना है कि यह साल की सबसे तेज बारिश है। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। आने वाले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने रेड और येलो अलर्ट जारी किया है।

केंगेरी में 132 मिमी बारिश दर्ज

कर्नाटक राज्य आपदा निगरानी सेल के अनुसार, केंगेरी में सबसे अधिक 132 मिमी बारिश दर्ज की गई, उसके बाद उत्तरी बेंगलुरु के वडेराहल्ली में 131.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर के कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। मौसम अधिकारियों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में शहर की औसत बारिश 105.5 मिमी रही, जो सोमवार को सुबह 8.30 बजे दर्ज की गई।

सड़के जल मग्न, कई घरों को भारी नुकसान

बेंगलुरु सिटी पुलिस ने न्यू बेल रोड, नागवारा, सरायपाल्या और अल्लासंद्रा से येलहंका सर्कल सहित उत्तरी क्षेत्रों में व्यवधान की चेतावनी देते हुए यातायात सलाहकार जारी किया। बेंगलुरु में कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। बोम्मनहल्ली के व्यस्त सिल्क बोर्ड जंक्शन और हेब्बल के मान्याता टेक पार्क के पास एचआरबीआर लेआउट समेत निचले इलाकों में बाढ़ आ गई।

आईएमडी ने जारी किया रेड और येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कर्नाटक में 22 मई 2025 तक भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। बेंगलुरु, बेलगावी, शिवमोग्गा सहित कई जिलों में येलो और रेड अलर्ट लागू हैं। चित्रदुर्गा में 19 मई को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ें- जिस दिन उसने बंदूक उठाई…उसी दिन तय हो गई थी उसकी मौत, एनकाउंटर के बाद गांव की आंखों से छलका डर और दर्द: स्पेशल ग्राउंड रिपोर्ट

बीबीएमपी और कर्नाटक सरकार पर निशाना

कई निवासियों ने सोशल मीडिया पर शहर के खराब बुनियादी ढांचे को लेकर बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) और कर्नाटक सरकार की उदासीनता की आलोचना की। बारिश के दौरान शहर भर में 19 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए, जिससे काफ़ी परेशा​नी का सामना करना पड़ा।