30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब में हाई अलर्ट: चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, अमृतपाल की गिरफ्तारी पर पुलिस ने तोड़ी चुप्पी

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए पंजाब पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेजी से चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 20 Mar 2023, 8:03 AM IST

Khalistani supporter Amritpal Singh

Khalistani supporter Amritpal Singh

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर बीते तीन दिनों से पंजाब सहित पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि अमृतपाल को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं अमृतपाल सिहं को भगोड़ा घोषित करने वाली पंजाब पुलिस अब भी अपने बयान पर कायम है कि अमृतपाल फिलहाल फरार है। अमृतपाल के चाचा और उसके ड्राइवर ने खुद शनिवार आधी रात पुलिस के सामने पेश हुए। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए पंजाब पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेजी से चल रहा है।


अमृतपाल के ड्राइवर और उसके चाचा (हरजीत सिंह) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। ड्राइवर हरप्रीत और हरजीत चाचा ने मेहतपुर में सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल के चाचा ने पंजाब पुलिस को फोन कर बताया था कि वह शाहकोट के बुलंदी गुरुद्वारे में हैं। इसके बाद उन्हें और अमृतपाल के ड्राइवर को 12 पोस्ट मेहतपुर ले जाया गया। वहां उन्होंने सरेंडर किया। दोनों अमृतपाल की मर्सिडीज कार में आए थे जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।


अमृतपाल सिहं को भगोड़ा घोषित करने वाली पंजाब पुलिस अब भी अपने बयान पर कायम है कि अमृतपाल फिलहाल फरार है। पूरे पंजाब में पूरी मुस्तैदी के साथ उसकी तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सोमवार को आज पुलिस के एक्शन का तीसरा दिन है। बीते दो दिन से इंटरनेट सेवा बंद है, जो आज यानी सोमवार को बाधित रहेगी। पुलिस जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर तलाशी ली जा रही है। पंजाब पुलिस ने यह भी दावा किया है कि राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीम तैनात है। सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) और पुलिस कमीशनरों (SP) के नेतृत्व में अर्ध सैनिक बलों की कंपनियां पूरे राज्य में फ्लैग मार्च कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस का अमृतपाल को लेकर किया बड़ा खुलासा: 25 किमी तक किया पीछा, हथियार और 2 कार जब्त


पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लुपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विरोध और हिंसा से बचने के लिए कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पंजाब और पड़ोसी राज्य हिमाचल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब के कई हिस्सों में 20 मार्च (आज) तक इंटरनेट सेवाएं भी सस्पेंड कर दी गई हैं।


आपको बात दें कि पंजाब पुलिस की 18 मार्च से शुरू हुई कार्रवाई आज भी जारी है। पुलिस ने अब तक पुलिस ने 112 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 7 अवैध हथियार, 300 से अधिक बुलेट, 3 गाड़ियां बरामद की गई हैं। साथ ही कुछ फोन भी बरामद किए हैं जिन्हें तकनीकी विश्लेषण के लिए भेजा गया है।