17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Himachal Pradesh: इधर बाढ़ से भयावह स्थिति, उधर अचानक AIIMS बिलासपुर पहुंचे CM सुक्खू, सामने आई बड़ी वजह

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, कई सड़कें और पुल बह गए हैं। स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर एम्स का दौरा किया और नम्होल बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना।

2 min read
Google source verification

शिमला

image

Mukul Kumar

Jul 11, 2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। कई सड़क और पुल बह गए हैं। ऐसे में प्रदेश की हालत गंभीर है। दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बिलासपुर के एम्स अस्पताल में पहुंच गए हैं।

सुक्खू ने शुक्रवार को बिलासपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया। इसके साथ, आज सुबह नम्होल के निकट हुई दुखद बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

घायलों ने सीएम ने की मुलाकात

सीएम ने घायलों से मुलाकात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। इसके साथ उन्हें राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को बिना किसी देरी के घायलों को शीघ्र और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

वर्तमान में, 32 घायल यात्रियों का एम्स बिलासपुर में इलाज चल रहा है, जबकि चालक को मार्कंड स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि श्रद्धालुओं को ले जा रही निजी बस पंजाब के नूरमहल से दरलाघाट लौट रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।

दुर्घटना के तुरंत बाद एक्टिव हुआ जिला प्रशासन

दुर्घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई। मुख्यमंत्री के साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, पवन ठाकुर, संजीव गुलेरिया और गौरव शर्मा, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल और कई अन्य लोग मौजूद थे।

हिमाचल प्रदेश हाल ही में बादल फटने और भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ है, खासकर मंडी में। इसे देखते हुए, मुख्यमंत्री ने इस त्रासदी से निपटने के लिए केंद्र से सहायता मांगी है। इससे पहले, उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, पुनर्वास केंद्रों में परिवारों से मुलाकात की।

सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंडी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में बादल फटने से स्थिति भयानक हो गई है। सिराज विधानसभा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। मैंने पुनर्वास केंद्रों का दौरा किया और बादल फटने से प्रभावित कई परिवारों से बात की।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की आपदा आई है, उसका अध्ययन करना बेहद जरूरी है। मैंने इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री से भी बात की है और मैं बढ़ते बादल फटने के कारणों के बारे में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से भी बात करूंगा।