7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Himachal Pradesh Election 2022 : हिमाचल के नगरोटा में गरजे अमित शाह कहा, अब एक बार नहीं बार-बार आती है BJP सरकार

हिमाचल के नगरोटा बगवां विधासभा में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसा। साथ ही इस अवसर पर कहाकि, आपका एक-एक वोट अरुण कुमार कूका को विधायक बनाएगा और जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाएगा। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है।

2 min read
Google source verification
amit_sah.jpg

Himachal Pradesh Election 2022 : हिमाचल के नगरोटा में गरजे अमित शाह कहा, अब एक बार नहीं बार-बार आती है BJP

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में सभी पार्टियां जुटी हुईं। सभी पार्टियां हिमाचल प्रदेश की जनता से वादा कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी आज हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में गए। और चुनावी हुंकार भरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहाकि, कांग्रेस वालों के पास एक ही मुद्दा है कि यहां एक रिवाज है कि एक बार कांग्रेस आती है और एक बार भाजपा। उत्तराखंड, यूपी, असम, मणिपुर में जाकर देखो रिवाज बदल गया है। अब एक बार BJP आती है तो बार-बार BJP आती है।

कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला किया

हिमाचल के नगरोटा बगवां विधासभा में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहाकि, 10 साल सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार चली। कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला किया और आज हिमाचल की जनता को गारंटी दे रहे हैं। आपकी गारंटी को हिमाचल में कोई नहीं मानता। कांग्रेस के समय के घोटाले गिनना मुश्किल है और BJP के समय में घोटाले ढूंढना मुश्किल है।

हिमाचल है वीर भूमि

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहाकि, पूरा देश हिमाचल को देवी देवताओं की भूमि के रूप में जानता है। यह देव भूमि नहीं है यह वीर भूमि भी है। आपकी वीरता को शत शत नमन करता हूं। जिन्होंने देश की सरहदों की रक्षा की और सरहदों की रक्षा के लिए सबसे अधिक बेटे दिए। बजीर राम सिंह पठानिया हों, मेजर सोम नाथ शर्मा हों या कैप्टन बिक्रम बतरा हो इनका बलिदान पूरा देश जानता है।

आपका कीमती वोट जयराम को सीएम बनाएगा

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहाकि, आपका एक-एक वोट कीमती है। और वह अरुण कुमार कूका को विधायक बनाएगा और जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाएगा। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है।

इस बार हिमाचल में भी बदलेगा रिवाज

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहाकि, उतराखंड व उत्तर प्रदेश जाकर देखो, अब रिवाज बदल गया है। एक बार भाजपा आती है तो बार-बार भाजपा आती है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी व जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने रिवाज बदला है और इस बार हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा।

वन रैंक वन पेंशन ने मोदी सरकार ने दी

कांग्रेस के राज में सैनिक चालीस साल से वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे थे। लेकिन 2014 में मोदी सरकार ने पूर्व फौजियों की मांग सुनी। यह काम भारतीय जनता पार्टी ने किया।

यह भी पढ़े - हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 : भाजपा का घोषणापत्र जारी, 11 वादे किए

यह भी पढ़े - हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं को नौकरी, मुफ्त बिजली सहित किए कई वादे