29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Himachal Pradesh Election 2022 : भाजपा का घोषणापत्र जारी 11 वादे किए, आठ लाख नौकरी, हिम स्टार्टअप योजना और यूनिफार्म सिविल कोड वादों में शामिल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने रविवार को अपना ‘घोषणापत्र’ जारी कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था। भाजपा अपने घोषणा पत्र में हिमाचल प्रदेश की जनता से 11 वादे किए। जानें वो वादे क्या है।  

2 min read
Google source verification
jp_nadda.jpg

Himachal Pradesh Election 2022 : भाजपा का घोषणापत्र जारी, 11 वादे किए

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए शनिवार को जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र के जवाब में भाजपा ने आज रविवार को अपना ‘घोषणापत्र’ जारी कर दिया है। शिमला में भाजपा का घोषणापत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे। भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहाकि, हमने जो कहा था वो तो किया ही, मगर हमने जो नहीं कहा था उसे भी पूरा किया। विकास के एक नए आयाम को हमने स्थापित किया है। बुलंद इरादों के साथ हिमाचल की जनता की सेवा की गई है।

11 वादे समाज में समानता लाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहाकि, इस संकल्प पत्र 11 वचन हैं। ये वादे समाज में समानता लाएंगे। ये वादे हमारे नौजवानों और किसानों को ताकत देंगे, बागवानी को मजबूती देंगे, सरकारी कर्मचारियों को न्याय दिलाएंगे और धार्मिक पर्यटन को आगे बढ़ाएंगे।

भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता लाएगी

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगे कहाकि, भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता लाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा।

हम 8 लाख से अधिक रोजगार के बढ़ाएंगे अवसर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहाकि, हम 8 लाख से अधिक रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। हम सुनिश्चित करेंगे की अगले 5 साल में PMGSY के तहत सभी गांव पक्के सड़कों के साथ जुड़ जाए। अगले 10 सालों में धार्मिक स्थानों के आसपास आधारभूत संरचना और परिवहन को विकसित करने के लिए शक्ति योजना लागू होगी।

5 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहाकि, हमारे किसान भाई सेब के पैकेजिंग में जो सामग्री इस्तेमाल करते हैं उसके लिए GST 12 फीसद होगी और अतिरिक्त GST राज्य सरकार वहन करेगी। हम राज्य में 5 नए मेडिकल कॉलेज खोलेंगे।

वक्फ संपत्ति का सर्वे कराएगी भाजपा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहाकि, भाजपा सरकार एक सर्वे करेगी और वक्फ की जो संपत्ति है, उसकी कानून के मुताबिक एक न्यायिक आयोग के तहत जांच की जाएगी और उसका जो गैर-कानूनी तरीके से इस्तेमाल हो रहा है उसपर रोक लगाई जाएगी।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया था। कांग्रेस के इस 'प्रतिज्ञा पत्र' में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने, युवाओं के लिए 5 साल में 5 लाख नौकरी देने, 350 यूनिट तक बिजली फ्री करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने समेत कई वादे किए हैं।

यह भी पढ़े - हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं को नौकरी, मुफ्त बिजली सहित किए कई वादे

यह भी पढ़े - Himachal Pradesh election 2022 : पीएम मोदी कांग्रेस पर बरसे कहा, हिमाचल के विकास को कभी नहीं दी प्राथमिकता