28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमाचल: सुखविंदर सिंह सुक्खू बने 15वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे।

2 min read
Google source verification
Sukhwinder Singh Sukhu

Sukhwinder Singh Sukhu

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज दोपहर डेढ़ बजे नवनिर्वाचित सीएम सुक्खूविंद्र सिंह सुक्खू शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री की रेस में पिछड़ गए मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। उनके साथ मंत्री भी शपथ लेंगे। शनिवार को सीएम के नाम पर सहमति बभनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह, भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला राजभवन पहुंचे और राज्य राजेंद्र आर्लेकर के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने उन्हें सीएम बनाने के लिए जमकर हंगामा किया।


सीएम और डिप्टी सीएम आज को दोपहर 1:30 बजे रिज मैदान में शपथ लेंगे। इससे पहले शनिवार रात को ही शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई थी और सुबह तक रिज मैदान को सजाने का काम चल रहा है।


कांग्रेस ने पांच बार के विधायक और इलेक्शन कैंपेनिंग कमेटी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सुक्खू का शपथ ग्रहण समारोह शिमला के रिज मैदान में आयोजित होगा। भारत जोड़ो यात्रा को विराम लगाकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शिमला पहुंच रहे है। सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोहर के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, अशोक गहलोत और सचिन पायलट को भी निमंत्रण दिया गया है।

यह भी पढ़ें- हाईकमान होश में आओ... हिमाचल CM रेस के बीच कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फिर की नारेबाजी


कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीट में से 40 सीट पर जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी से सत्ता हासिल की। हिमाचल में मतदान 12 नवंबर को हुआ था और नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित किए गए।

यह भी पढ़ें- गुजरात की जनता ने रचा इतिहास, हिमाचल के विकास में भी नहीं आने देंगे कमी : पीएम मोदी

Story Loader