
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के कुल्लू जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां ब्यास नदी ( Beas River in Kullu ) पर रिवर राफ्टिंग के दौरान नाव पलट गई। इसमें छह महिलाएं डूब गईं। हालांकि, छह में से चार युवतियों को बचा लिया गया है, जबकि दो की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सभी युवतियां मुंबई की रहने वाली हैं और कुल्लू-मनाली ( Kullu Manali ) घूमने आईं थीं। एसपी कुल्लू गुरदेव सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।
कुल्लू जिले में ब्यास नदी पर रिवर राफ्टिंग काफी चर्चित है। ऐसे में कई पर्यटक यहां रिवर राफ्टिंग के लिए पहुंचते हैं। पुलिस लाइन के पास व्यास नदी में यह हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया हादसे के दौरान राफ्ट में कुल छह युवतियां सवार थी। इस दौरान अचानक ब्यास नदी में राफ्ट पलट गई। हादसे में जहां दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हैं।
सभी घायल महिलाओं को ईलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। पुलिस मामलें में जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मृतक महिलाओं को शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ महीनों में लगातार हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल साहसिक गतिविधियों के दौरान ही हादसे हो रहे हैं।
हाल में किन्नौर में ट्रैकिंग के दौरान 10 ट्रैकर्स की मौत बर्फबारी से हो गई थी। अब ब्यास नदी में राफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
क्योंकि बिना सुरक्षा उपकरणों के इन गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है और इस वजह से हादसे के दौरान मदद नहीं मिलती है और लोगों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है।
Published on:
29 Oct 2021 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
