महाराष्ट्र के ठाणे में अपने बेटी की शादी सिरफिरे आशिक से न कराना 46 वर्षीय जाकिर मिया शेख को भारी पड़ गया। सिरफिरे आशिक ने न सिर्फ उनकी हत्या कर दी। बल्कि घर में घुसकर औरतों को भी जमकर मारा। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अविनाश खैरात पीड़ित जाकिर मिया शेख की पुत्री से एकतरफा प्रेम करता था। उसके पिता की ओर से विवाह प्रस्ताव अस्वीकार करने के बाद भी वह लगातार उससे शादी करने की मांग कर रहा था। लेकिन पिता ने जब बार-बार मना किया तो आरोपी ने बकरीद के दिन दो अन्य लोगों के साथ कल्याण तालुका स्थित शेख के घर पहुंचा और उनकी हत्या कर दी।