9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिंदू शब्‍द पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश जारकीहोली का विवादित बयान कहा , यह पर्शिया का शब्द है हिंदू का अर्थ बहुत गंदा है

हिंदू शब्द पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने एक ऐसा बयान दिया जिस के बाद हंगामा मच गया है। उन्होंने कहाकि, यह शब्द पर्शिया से आया है। यह विदेशी शब्द है। हमारा शब्द नहीं है। और यह कहा कि, हिंदू का अगर मतलब देखेंगे तो बहुत ही गंदा अर्थ आता है।

2 min read
Google source verification
satish_jarkiholi.jpg

हिंदू शब्‍द पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश जारकीहोली का विवादित बयान, यह पर्शिया का शब्द है हिंदू का अर्थ है बहुत गंदा

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने एक विवादित बयान देकर सबको चौंका दिया। सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द को लेकर जो बयान दिया उस पर हंगामा मच गया। सतीश जारकीहोली ने कहाकि, हिंदू ईरान, इराक से आए हैं। हिंदू का भारत से क्या रिश्ता है। हिंदू शब्द पर्शिया से आया है। यह भारत का शब्द है। इस शब्द को हम पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है। अगर हिंदू के अर्थ को तलाशेंगे तो इस शब्द मतलब बहुत ही गंदा है। पता नहीं हिंदू शब्द को हम पर जबरदस्ती को क्यों थोपा जा रहा है। इस शोध की जरूरत है। इस पर चर्चा की जानी चाहिए। अखिकार इस शब्द को हम पर क्यों थोपा जा रहा है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने अपना पूरा भाषणा हिंदी भाषा में दिया। सतीश जारकीहोली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग भी इस बयान के पक्ष में अपने तर्क दे रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सतीश जारकीहोली के बयान पर मचा हंगामा

कांग्रेस नेता और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द को बाहरी बता कर हंगामा मचा दिया है। जारकीहोली बयान आम जनता, विपक्षी दलों के नेताओं और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। और तमाम विवाद उत्पन्न हो रहे हैं।

पर्शिया से आया है हिंदू शब्द

कर्नाटक के बेलगावी जिले के निप्पान्नी इलाके में रविवार को मानव बंधुत्व संगठन के एक कार्यक्रम में अपने भाषण में सतीश जारकीहोली ने कहा कि, हिंदू शब्द पर्शिया से आया है। हिंदू शब्द भारत का नहीं है। इसे जबरन हम पर थोपा जा रहा है। हिंदू शब्द का मतलब बहुत ही गंदा है।

हिंदू शब्द पर व्यापक चर्चा जरूरी

हिंदू शब्द के समर्थक कुछ पार्टियों पर निशाना साधते हुए सतीश जारकीहोली ने कहा कि, कुछ लोग इस विदेशी शब्द हिंदू को लेकर क्यों शोर मचा रहे हैं। ये समझ से परे है। इस पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए कि, एक विदेशी शब्द हम पर क्यों जबरन थोपा जा रहा है।

विपक्षी दल नाराज

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सतीश जारकीहोली के वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्षी दल उनके तर्क से नाराज हैं। और उनका विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - Sukesh Chandrashekhar : महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली LG को लिखी एक और चिट्ठी कहा, जेल में मेरी जान को है खतरा

यह भी पढ़े - भारत जोड़ो यात्रा का 61वां दिन, महाराष्ट्र में आज प्रवेश करेंगे राहुल गांधी