27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi Holiday: यूपी में होली की लगातार 3 दिन की रहेगी छुट्टी, जानें Delhi-NCR, हरियाणा, पंजाब और बिहार में कब रहेगा अवकाश

Holi Holiday: होली की छुट्टियों को लेकर लोगों में भारी असमंजस भी है। छात्र, अभिभावक और स्कूल प्रशासन इस बात को लेकर उलझन में हैं कि होली की छुट्टी 3 मार्च को रहेगी या 4 मार्च को।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 27, 2026

Holi holidays 2026 date confusion, होली 2026 छुट्टी कब है, UP mein Holi 3 din ki chhutti,

होली की छुट्टी कब है (Photo-IANS)

Holiday Holi 2026: होली की छुट्टियों को लेकर लोगों में भारी असमंजस भी है। छात्र, अभिभावक और स्कूल प्रशासन इस बात को लेकर उलझन में हैं कि होली की छुट्टी 3 मार्च को रहेगी या 4 मार्च को। कई राज्यों में आधिकारिक कैलेंडर और स्थानीय परंपराओं के बीच अंतर देखने को मिल रहा है।

होली एक या दो दिन मनाई जाती है, लेकिन 2026 में होलिका दहन की तिथि और रविवार के संयोग के कारण कई जगह लॉन्ग वीकेंड जैसी स्थिति बन गई है।

यूपी में तीन दिन की रहेगी छुट्टी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। शुक्रवार को उन्होंने प्रदेश में तीन दिन की आधिकारिक अवकाश की घोषणा की है। ये छुट्टी 2, 3 और 4 मार्च को रहेगी। हालांकि प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया है, इसकी जगह कर्मचारियों को 3 मार्च की छुट्टी दी है। 

दिल्ली-एनसीआर में कब रहेगी छुट्टी?

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में 4 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज और ऑफिस बंद रहेंगे। वहीं 3 मार्च को शैक्षणिक संस्थान छुट्टी या हाफ डे रख सकते हैं। कुछ स्कूलों में होली का कार्यक्रम 3 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जिन स्कूलों में 3 मार्च को कार्यक्रम नहीं होगा, वहां यह कार्यक्रम 2 मार्च को किया जा सकता है।

MP-हरियाणा और पंजाब में होली की छुट्टी कब है?

मध्यप्रदेश में 2 और 3 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में भी 4 मार्च को छुट्टी रहेगी। हालांकि होली की छुट्टी के लिए छात्र और अभिभावक एक बार स्कूल प्रशासन और ऑफिशियल नोटिस जरूर देख लें।