
Home Minister Amit Shah pays tribute to Mulayam Singh Yadav at Medanta Hospital in Gurugram
उत्तरप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने उनके साथ बिताए हुए क्षणों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन से उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आयी है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पुत्र अखिलेश यादव व परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
जुझारू व संघर्षी नेता थे मुलायम सिंह यादव जुझारू: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उनके परिवार, समर्थकों के प्रति भी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुलायम सिंह यादव जुझारू व संघर्षी नेता थे। वह प्रदेश की राजनीति के 5 दशक तक केंद्र बिंदू रहें। इसके साथ ही CM आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने देश व राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निर्वहन किया। मैं दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं।
देश की राजनीति में बड़ी क्षति: जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका भारतीय राजनीति में बड़ा नाम था। उनके जाने से देश की राजनीति में बड़ी क्षति हुई है।भगवान उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।
यह भी पढ़ें: हमला हुआ तो मुलायम सिंह यादव ने खुद की हत्या का करा दिया था ऐलान, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े रोचक किस्से
16-17वीं लोकसभा में मुलायम सिंह यादव के साथ काम करने का मिला मौका: ओम बिड़ला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के आवाज रहे, उनकी 16-17वीं लोकसभा में मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। बढ़ती उम्र व स्वास्थ्य ठीक न होने के बाद भी उनका लोकसभा में आना और अपने विचार व्यक्त करना लोकतंत्र के प्रति उनका विश्वास को दर्शाता था। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।
कल तीन बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार
मुलायम सिंह यादव का कल यानी मंगलवार को 3 बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा। सैफई के जिलाधिकारी अवनीश राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें सूचना मिली है कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार यहां किया जाएगा। प्राथमिक व्यवस्था कि लिए पुलिस और प्रशासन की टीम यहां मौजूद हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हमें अंतिम संस्कार का समय कल दोपहर का बताया गया है।
यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव के निधन पर भावुक हुए नीतीश कुमार, बिहार में एक दिन का राजकीय शोक
Updated on:
10 Oct 2022 02:21 pm
Published on:
10 Oct 2022 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
