28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भौतिकी के लिए इन्हें मिला नॉबेल पुरस्कार, विजेताओं को मिलते हैं KBC विनर से भी ज्यादा राशि

Nobel Prize winning amount: नोबेल प्राइज दुनियां का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। इसे जीतने वालों को इस प्राइज के साथ सिर्फ पैसा ही नहीं और भी बहुत कुछ मिलता है।

2 min read
Google source verification
 How many crores rupees do Nobel Prize winners get as reward?

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से मंगलवार को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Physics) का ऐलान हो गया है। भौतिकी का नोबेल पुरस्कार इस बार पियरे अगस्टीनी, फेरेंस क्रौस और एने लुइलिये को सेकेंड के बहुत छोटे हिस्से के दौरान परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन4 का अध्ययन करने के लिए प्रदान किया जाएगा।

क्या आप जानते हैं कि इन नोबल प्राइस विनर्स को इनाम के तौर पर कितना पैसा मिलता है और पैसे के अलावा इन्हें इनाम के तौर पर और क्या क्या मिलता है? अगर नहीं जानते तो हम आपको बता देते है कि अगर कोई व्यक्ति नोबल प्राइस पाता है तो उसे इनाम के तौर पर क्य- क्या मिलता है?

नोबेल प्राइज जीतने पर कितना पैसा मिलता है?

आपको बता दें कि नोबेल प्राइज दुनियां का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। इसे जीतने वालों को इस प्राइज के साथ सिर्फ पैसा ही नहीं और भी बहुत कुछ मिलता है। सबसे बड़ी बात कि उन्हें इस प्राइज के साथ पूरी दुनिया में लोकप्रियता मिलती है।

आपको बता दें इस बार जिन भी लोगों ने नोबेल प्राइज जीता हैं उन्हें 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर की राशी इनाम के तौर पर मिलेगा। अगर इस राशी को भारतीय रुपयों में कनवर्ट करें तो ये 8,23,73,748 रूपए के आस पास बैठती है। इसके अलावा विजेताओं को एक सर्टिफिकेट और गोल्ड का बना मेडल भी दिया जाता है।

समय के साथ बढ़ती गई इनाम की राशि

आपको बता दें पहले विजेताओं को इतनी राशि नहीं मिलती थी। साल 2020 में ये राशि 1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर थी, जबकि साल 2017 में ये 90 लाख स्वीडिश क्रोनर थी। वहीं, 2012 की बात करें तो उस वक्त नोबेल विजेताओं को 80 लाख स्वीडिश क्रोनर दिए जाते थे। यानी समय के साथ साथ पुरस्कार में मिलने वाली राशि भी बढ़ी है. वहीं आपको बता दें जब साल 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार दिया गया था, तब प्रति श्रेणी पुरस्कार राशि 150,782 स्वीडिश क्रोनर थी।

ये भी पढ़ें: जातिगत जनगणना पर इस राज्य ने खर्च किया था 160 करोड़, अब रिपोर्ट जारी करने की मांग