दरअसल, गुरुवार को जैसे ही बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरु हुई, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा अपने सीट पर खड़े हो गए और विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। नेता प्रतिपक्ष के आग्रह करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अभी प्रश्नकाल चलेगा। उन्हें बाद में अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।