कहतेे है कि एक मां कुछ भी सह सकती है लेकिन अपने बच्चों का वियोग नहीं सह सकती। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है बिहार के मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में, दरअसल सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सुखासन पंचायत स्थित शिवदयालपुर गांव में एक मां अपने पुत्र के मौत का सदमा सहन नहीं कर सकी और उसकी जलती चिता में छलांग लगा दी। हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गई।