
गुरु रंधावा की जिम के बाहर हुई फायरिंग (Photo-IANS)
Guru Randhawa Gym Firing: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में जिम के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार दो युवक जिम के बाहर पहुंचे और सात राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। वहीं फॉरेंसिंक टीम भी सबूत जुटा रही है। हालांकि फायरिंग के कारणों की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।
फायरिंग की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। अनिल पंडित के नाम से शेयर की गई पोस्ट में लिखा गया कि गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग हुई है, वो मैंने अनिल पंडित और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है।
पोस्ट में यह भी लिखा गया कि गुरु रंधावा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बेहद करीबी हो रहा है था। हमने पहले भी रंधावा को समझाया था कि सलमान से दूर रहे। क्योंकि सलमान खान हमारा दुश्मन है। लेकिन रंधावा को यह बात समझ नहीं आई।
पोस्ट में आगे लिखा कि जितने भी हमारे दुश्मन है, वो किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी ही उनसे मुलाकात होगी। इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग सहित 10 नाम और लिखे थे।
हरियाणा से जिम संचालक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, हिसार जिले के हांसी में फव्वारा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने जिम संचालक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बदमाशों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की थी और पूरी वारदात को महज 5 सेकेंड में ही अंजाम दे दिया।
वहीं इस घटना में एक युवती भी घायल हुई है। उसे गोलियों के छर्रे लगे है। यह वारदात सुबह साढ़े पांच की बताई जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Updated on:
11 Jun 2026 09:46 am
Published on:
11 Jun 2026 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
